Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
उत्तराखंड में 14 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, जानें मां बनने के लिए क्या है सही उम्र
Right Age To Become Mother: देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने कानून और समाज, दोनों को हैरान कर दिया है। यहां मुनस्यारी क्षेत्र की रहने वाली महज 14 साल की एक लड़की ने जिला महिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और एक महिला के लिए मां बनने की सही उम्र क्या होनी चाहिए?

स्कूल में मुलाकात और मंदिर में बाल विवाह
मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है उसकी मुलाकात स्कूल में 21 वर्षीय युवक से हुई। दोनों मूल रूप से मुनस्यारी के रहने वाले हैं। महज 13 साल की उम्र में, पिछले साल दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद आरोपी युवक लड़की को अपने साथ पुणे (महाराष्ट्र) ले गया, जहां वह एक निजी कंपनी में काम करने लगा। किशोरी के परिवार की बात करें तो उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं और मां परिवार को छोड़कर कहीं चली गई है।
युवक पर लगा पॉक्सो एक्ट
प्रसव पीड़ा होने पर लड़की को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कम उम्र में मां बनने के जोखिम को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी। अब पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक युवक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है लेकिन उसकी तलाश जारी है।
क्या है एक महिला के लिए मां बनने की सही उम्र?
डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार, महिलाओं के लिए गर्भधारण (Pregnancy) की सबसे आदर्श उम्र 20 साल के अंत से लेकर 30 साल की शुरुआत (25 से 32 वर्ष) तक मानी जाती है। इस उम्र में महिलाओं में अंडों (Eggs) की संख्या और गुणवत्ता सबसे अच्छी होती है। इस आयु वर्ग में गर्भपात (Miscarriage), प्री-क्लेम्पसिया (High BP) और गर्भावधि मधुमेह (Gestational Diabetes) का खतरा काफी कम होता है। इसके अलावा युवा शरीर प्रसव (Delivery) के बाद जल्दी रिकवर करता है।
कम उम्र (18 से कम) में मां बनने के खतरे
पिथौरागढ़ जैसे मामलों में जहां 14 साल की लड़की मां बनी, वहां स्वास्थ्य जोखिम बहुत अधिक होते हैं:
कम उम्र में मां बनने पर कई खतरें होते हैं। इस उम्र में किशोरियों की 'पेल्विक बोन' (कूल्हे की हड्डी) पूरी तरह विकसित नहीं होती, जिससे सामान्य प्रसव लगभग असंभव होता है और जान का खतरा रहता है। कम उम्र की मां के बच्चों में कुपोषण, कम वजन (Low Birth Weight) और समय से पहले जन्म (Premature Birth) की संभावना अधिक होती है।
आप चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन या बाल कल्याण समिति (CWC) को भी सूचित किया जा सकता है।
हाँ। कानूनन, 18 वर्ष से कम उम्र की किशोरी की सहमति का कोई कानूनी मूल्य नहीं है। यदि कोई बालिग पुरुष नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता है, तो वह POCSO एक्ट और बलात्कार की धाराओं के तहत दोषी माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications