Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Rajput Boy Name: राजपूत लड़कों के ये 15 नाम है रॉयल, राजपरिवार तक में किए जाते हैं पसंद
Royal Rajput Name For Baby Boy : राजपूत अपनी वीरता और रॉयल अंदाज के वजह से जगप्रसिद्ध हैं। इसके अलावा राजपूतों लोगों की एक विशेष पहचान होती है, वो होता है उनका नाम। राजपूत लड़के हमेशा अपने अनोखे और शाही नामों के वजह से पहचाने जाते हैं। यह नाम काफी हटकर होते है। अगर आप इतिहास के झरोखों में झांककर देखेंगे तो आप अंदाजा लगा सकते हैं राजपूत शासक अपने वीरता और दमदार नाम के वजह से पहचाने जाते थे, जैसे- पृथ्वीराज सिंह और महाराणा प्रतापसिंह।
अगर आप भी बेटे के लिए रॉयल और वीरता से भरे नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी ये मुश्किल आसान किए देते हैं। हम यहां आपके लिए 20 राजपूत लड़कों के नाम लेकर आए हैं। ये वो नाम हैं जिन्हें कई नामी राज परिवारों ने अपने बच्चों के लिए चुने हैं। इनमें से एक प्यारा नाम आप भी अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।

1. अक्षय राज: इस नाम का मतलब होता है जिसका क्षय न हो जो सदा बना रहने वाला। इस का एक अर्थ होता है अविनाशी। एक योद्धा, जिसे युद्ध में कोई क्षति न पहुंचा पाएं।
2. अरुणोदय : यह नाम काफी रॉयल हैं। इस नाम का मतलब होता है सूर्योदय या उगता सूर्य। रॉयल फैमिली में ये नाम खूब पसंद किया जाता है।
3. अजय : अजय नाम राजपूत परिवार में खूब पसंद किया जाता है। इसका मतलब होता है जिसे कोई हरा न सके और पराक्रमी।
4. अभिराज : इस नाम का मतलब होता है। निडर राजा, राजसी, तेजस्वी, साहसी शासक और बहादुर राजा।
5. लक्ष्यराज : लक्ष्य राज इस नाम का मतलब होता है 'उद्देश्य' और 'लक्ष्य को हासिल करने वाला' होता है।
शाही परिवार में ये नाम खूब पसंद किया जाता है। राजपूत लड़कों के लिए ये नाम खूब अच्छा लगेगा। जयपुर और उदयपुर राजघरानों में ये नाम खूब पॉपुलर हैं।
6. सिराजदेव : सिराज का अर्थ होता है सूर्य या दीपक। आप अपने कुलदीप के लिए इस नाम को चुन सकते हैं। जोधपुर के महाराज गजराज सिंह ने अपने पोते के लिए ये ही नाम चुना है।
7. चैतन्य राज : चेतन्य नाम का अर्थ चेतना, जागरूकता, अन्त मन, आत्मज्ञान से जुड़ा हुआ हैं। यह संस्कृत के चैतन्य नाम से लिया गया है। चैतन्य राज का मतलब होता है अपने अन्त मन को समझने वाला। जैसलमेर के राजपरिवार के प्रिंस का नाम चैतन्य राज है।को
8. महाआर्यमन : यह नाम भगवान सूर्य से संबंधित हैं। राजनेता और ग्वालियर राजपरिवार से संबंध रखने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे का नाम महाआर्यमन सिंधिया हैं।
9. निर्विघ्नदेव : इस नाम का मतलब है कि जिसके बिना विघ्न या बाधा के काम हो जाएं। निर्विघ्नदेव गणेश जी का भी एक नाम है।
10. शौर्यदेव : इन नाम का सीधा मतलब वीरता और बहादुरी से जुड़ा है। राजपूत अपने वीर कथाओं के वजह से जाने जाते हैं।
11. दिव्यजीत : इस नाम का अर्थ होता है। अलौकिक और आसाधारण।
12. तक्षराज: इस नाम का मतलब होता है सुंदर और आकर्षक।
13. आद्यवीर : आद्य का मतलब पृथ्वी होता है जिसका मतलब हुआ पृथ्वी का वीर। मैसूर राजघराने के महाराज यदुवीर वाडियार के बेटे और युवराज का नाम आद्यवीर है।
14. पद्मनाभ सिंह : जयपुर के राजघराने के राजकुमार का नाम पद्मनाभ सिंह हैं। जिसका मतलब होता है भगवान विष्णु जैसा।
15. आर्केश : कई रॉयल फैमिली में इस नाम को खूब पसंद किया जाता है। इसका नाम का मतलब होता है चंद्रमा या सितारों का देवता।



Click it and Unblock the Notifications
