Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सावधान! कानपुर में 4 साल के बच्चे की गले में टॉफी फंसने से हुई मौत, गलती से भी खाने को न दें ये चीजें
कानपुर में चार साल के बच्चे की टॉफी गले में फंसने से हुई मौत हो गई। यह घटना कानपुर की बताई जा रही है, जहां चार साल का बच्चा अपनी मां के साथ घर पर था और खेलते हुए उसने टॉफी खा ली। टॉफी का एक टुकडा उसके गले में फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत शुरु हो गई, बच्चे ने तुरंत अपनी मां को इस बारे में बताया और उसकी मां ने पानी पिलाने की कोशिश की ताकि टॉफी गले से नीचे चली जाए, लेकिन पानी पिलाने से समस्या और बढ़ गई और टॉफी गले में और अंदर जाकर फंस गई।
बच्चा करीब 3 घंटे तक तड़पता रहा। आनन-फानन में मां ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की सांसे रुक चुकी थीं।

आइए जानते हैं कि अगर कभी बच्चे के गले में कुछ फंस जाएं, तो तुरंत क्या करना चाहिए और 5 साल से छोटे बच्चों को ऐसी कौनसी चीजें नहीं खिलानी चाहिए जो उनके गले में फंस सकती हैं।
इस वजह से गई जान
बच्चे के गले में फंसी टॉफी ने उसकी सांस की नली (airway) में अवरोध पैदा हो गया। जब गले में कोई चीज फंस जाती है, तो वह ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर सकती है, जिससे सांस रुक जाती है। इस स्थिति को airway obstruction कहा जाता है, और यदि इसे तुरंत हटाया न जाए, तो व्यक्ति का दम घुट सकता है।
5 साल से छोटे बच्चे को ये चीजें देने से बचे
5 साल से छोटे बच्चों को खिलाते समय हमेशा ध्यान रखें कि वे भोजन को धीरे-धीरे चबाकर खाएँ और कोई भी खतरनाक भोजन उनके गले में न फंसे।
- बादाम, अखरोट, मूंगफली जैसे बड़े और कठोर मेवे गले में फंस सकते हैं। इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर या पीसकर दें।
- साबुत अंगूर, चेरी, या छोटे टमाटर गले में अटक सकते हैं। इन्हें हमेशा आधे या चौथाई टुकड़ों में काटकर दें।
- गम और हार्ड कैंडी को बच्चे आसानी से निगल सकते हैं और ये गले में फंसने का खतरा पैदा करते हैं।
- पॉपकॉर्न का आकार और बनावट बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है और यह गले में अटक सकता है।
- सॉसेज और मांस के टुकड़े गोल होने के कारण गले में फंस सकते हैं। इन्हें छोटे और पतले टुकड़ों में काटकर दें।
- कच्ची सब्जियाँ कठोर होती हैं और गले में फंस सकती हैं, इसलिए इन्हें छोटे टुकड़ों में काटकर, या पकाकर दें।
बच्चे को खांसने के लिए कहे
यदि बच्चा खांस सकता है, तो उसे और खांसने के लिए कहें। इससे फंसी हुई वस्तु को बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
हैमलिक मैन्युवर (Heimlich Maneuver)
बच्चा अगर 1 से अधिक उम्र का है, तो बच्चे को अपनी गोद या कुर्सी पर सामने की ओर झुकाएं। उनके पेट के ऊपर, नाभि के थोड़ा ऊपर और छाती के नीचे हाथ रखें। अपने हाथों को मुट्ठी में बदलकर पेट पर दबाव डालें, जिससे फंसी हुई वस्तु बाहर निकल सके।
पीठ पर थपकी दें
छोटे बच्चों या शिशुओं के लिए बच्चे को अपने एक हाथ और जांघ पर उल्टा करके झुकाएं। उनकी पीठ के बीच में, कंधों के बीच में पांच हल्के थपके दें। अगर वस्तु बाहर नहीं निकलती है, तो एक बार और प्रयास करें।
सीने पर धक्का दें (Chest Thrusts)
शिशु को अपने हाथ और जांघ पर उल्टा करके पकड़ें, ताकि उनका सिर नीचे की ओर हो। छाती के बीच में हल्के धक्के दें, जिससे गले में फंसी चीज बाहर निकल सके।
इमरजेंसी हेल्प बुलाएं
अगर उपरोक्त सभी प्रयासों के बावजूद फंसी वस्तु बाहर नहीं निकलती है और बच्चे की हालत गंभीर होती जा रही है, तो तुरंत एम्बुलेंस या चिकित्सीय सहायता के लिए कॉल करें।
सावधानियां
- बच्चों को पीने के लिए पानी न पिलाएं, क्योंकि इससे फंसी हुई चीज और नीचे धंस सकती है।
- बच्चों को सिखाएं कि वे भोजन को अच्छी तरह चबाकर ही निगलें।
- बच्चों को खाने के समय हमेशा निगरानी में रखें और छोटे, कठिन चबाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे टॉफी, नट्स, अंगूर, पॉपकॉर्न, और साबुत कैंडीज़ से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
