Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
छोटे बच्चों के स्कूल के लिए खरीद रही हैं लंचबॉक्स, इन 5 बातों का रखें ख्याल
बच्चों के स्कूल एसेसरीज में सबसे जरुरी चीजों में से एक है लंचबॉक्स। क्योंकि पूरे दिन स्कूल में पढ़ाई के अलावा बच्चों को पोषण के लिए भोजन भी जरुरी है। लंच बॉक्स में बच्चे अपना दोपहर का खाना स्कूल ले जाते हैं। इसलिए लंच बॉक्स का चुनाव करने में काफी सावधानी बरतनी चाहिए।
बाजार में लॉन्च बॉक्स की कई वैरायटी उपलब्ध है। लेकिन बच्चों की सेहत के लिए सही और गुणवत्ता वाला लॉन्च बॉक्स चुनना जरूरी है। लंच बॉक्स की क्वालिटी के अलावा, बॉक्स का आकार, रंग, डिज़ाइन आदि भी बच्चे की उम्र और पसंद के अनुसार चुनना चाहिए. लंच बॉक्स खरीदते समय पैरेंट्स को इन 5 बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

बॉक्स का आकार और डिजाइन
लंच बॉक्स खरीदते समय बच्चे की उम्र और पसंद के हिसाब से बॉक्स का आकार और डिजाइन चुनना चाहिए। छोटे बच्चों के लिए छोटे आकार का और रंगीन डिजाइन वाला बॉक्स सही होता है। बड़े बच्चों के लिए थोड़ा बड़ा और सिंपल डिजाइन वाला बॉक्स लें।
लंच बॉक्स की क्वालिटी चेक करें
लंच बॉक्स खरीदते समय सबसे पहले इसकी क्वालिटी की जांच करनी चाहिए। अच्छी क्वालिटी का लंच बॉक्स स्टील या फिर BPA फ्री प्लास्टिक का बना होना चाहिए। क्वालिटी अच्छी न होने पर बॉक्स जल्दी खराब हो सकता है या फिर बच्चे के खाने को नुकसान पहुंचा सकता है।
टिफिन में होने चाहिए अलग-अलग हिस्से
स्कूल के टिफिन में अलग-अलग हिस्से होने चाहिए। ऐसा ना होने पर बच्चों को टिफिन के अलावा भी बॉक्स देने पड़ते हैं, जिसे संभालने में परेशानी होती है। आप अपने बच्चों के लिए ऐसा टिफिन चुने जिसमें आप खाने के साथ-साथ फ्रूट्स जैसी चीजें भी पेक करके दे पाएं।
ज्यादा महंगा टिफिन न खरीदें
छोटे बच्चे स्कूल में चीजें गुम करके आ जाते हैं। टिफिन भी इन चीजों में से एक है। अगर आप महंगा टिफिन देंगे, तो बच्चा वो भी गुम करके आ सकता है। सही है कि आप नार्मल कीमत का टिफिन दिलाएं। इसके अलावा सस्ते के चक्कर में बच्चे को प्लास्टिक टिफिन देने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
