Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
बच्चे की दूध की बोतल से आती है बदबू, इन 4 तरीको से स्मैल को करें दूर
बच्चों के लिए दूध की बोतल का इस्तेमाल हर मां करती हैं। कुछ लोग फ्लास्क के बोतल में दूध रखते हैं। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए पेरेंट्स बहुत अधिक सावधानी बरतते ही इसलिए बच्चे की बोतल को अच्छे से स्टारलाइज्ड करने के बाद इस्तेमाल में लेते हैं। लेकिन कई बार होता है कि बोतल को ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से इनमें से अजीब से महक पैदा हो जाती है जो बहुत सूंघी ही नहीं जाती हैं।
ऐसे में माएं अक्सर परेशान हो जाती हैं, अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो मिल्क की स्मैल को हटाने के लिए कुछ असरदार उपाय कर सकते हैं, जो बोतल को फ्रेश रखेंगी।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर है और ये दूध की महक को असरदार तरीके से हटाने के बाद दूध की बोतल को भी साफ कर देता है। इसके लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा को बोतल में डालें। अब बोतल में गर्म पानी भरें और अच्छी तरह से हिलाएं। फिर इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें, फिर अच्छी तरह से धोकर सुखा लें।
गर्म पानी और साबुन
गर्म पानी और साबुन से बोतल को अच्छी तरह से धोने से भी बोतल से बदबू काफी हद तक दूर हो जाती है। आप बोतल में गर्म पानी और डिश सोप डालें। बोतल को जोर से हिलाएं और फिर उसे धोएं। अब आखिर में इसे सुखा लें।
धूप में सुखाएं
बोतल को साफ पानी से धोने के बाद धूप में रखें। धूप में सुखाने से भी दूध की महक को खत्म किया जा सकता है। धूप से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणें बोतल के भीतर की बैक्टीरिया को मार देती हैं और बदबू भी चली जाती हैं।
नींबू क
नींबू का रस एक स्टॉन्ग एजेंट के तौर पर काम करता है साथ ही कीटाणुओं को भी मारता है। आप नींबू का रस बोतल में डालें और थोड़े पानी के साथ मिलाएं।इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। बोतल को साबुन और पानी से धोकर साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
