Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
सावधान! Delhi में रोज गायब हो रहे हैं 54 लोग, अनहोनी से बचने के लिए बच्चों को तुरंत सिखाएं ये 5 बातें
Delhi Missing Cases- Safety Tips for Kids: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार लोगों के गायब होने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ गई है। अब दिल्ली जैसे व्यस्त और तेज रफ्तार राज्य में ऐसा होगा तो चिंता बढ़ना जायज है। हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कथित तौर पर 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक राजधानी से करीब 800 लोग गायब हो चुके हैं जिनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इन गायब हुए लोगों में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों की संख्या ज्यादा है। हालांकि पुरुष और छोटे लड़के भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर गायब हुए लोग कहां हैं और ये जघन्य अपराध कौन कर रहा है।
वहीं दूसरी ओर ऐसी खबरें माता-पिता के लिए चिंता का कारण बन जाती हैं, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े खतरे में बदल सकती है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को कम उम्र से ही सुरक्षा के बुनियादी नियम सिखाए जाएं, ताकि वे किसी भी संदिग्ध या असुरक्षित स्थिति में खुद को बचा सकें। आइए जानते हैं वे 5 अहम बातें जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को तुरंत सिखानी चाहिए।

1. अजनबियों से दूरी बनाए रखना
बच्चों को समझाएं कि किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत, खाने-पीने की चीज लेना या कहीं साथ जाना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है चाहे वह व्यक्ति कितना ही भरोसेमंद क्यों न लगे।
2. जरूरी फोन नंबर याद रखना
उन्हें अपने माता-पिता, परिवार के किसी सदस्य और इमरजेंसी नंबर (जैसे 112) याद कराएं। साथ ही यह भी बताएं कि खतरा महसूस होने पर तुरंत मदद कैसे मांगनी है।

3. आसपास की जगहों की पहचान करना
बच्चों को घर, स्कूल और आसपास के सुरक्षित स्थान जैसे पुलिस बूथ, दुकान, गार्ड पोस्ट की पहचान करवाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर वे वहां पहुंच सकें।
4. 'ना' कहना और शोर मचाना सिखाएं
अगर कोई जबरदस्ती करे, तो बच्चों को जोर से चिल्लाने, भागने और आसपास के लोगों का ध्यान खींचने की आदत डालें। यह एक बेहद महत्वपूर्ण सेल्फ-सेफ्टी स्किल है।
5. बाहर जाते समय जानकारी साझा करना
बच्चों को सिखाएं कि वे बिना बताए कहीं न जाएं, और बाहर निकलते समय हमेशा अपने गंतव्य की जानकारी घरवालों को दें। बड़े बच्चों के लिए फोन या लोकेशन शेयरिंग भी मददगार हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications