Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Late Period Reasons: हर बार पीरियड डिले की वजह प्रेग्नेंसी ही नहीं होती है, इन 6 वजहों से हो सकती है देरी
Reasons Why Your Period Is Late : लेट पीरियड को अक्सर लोग प्रेग्नेंसी से जोड़कर देखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि पीरियड्स मिस होने की वजह हर बार की वजह प्रेग्नेंसी ही नहीं होती हैं।
अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान नहीं कर रही हैं और फिर भी आपके पीरियड्स डिले है तो इसकी पीछे कई वजहें हो सकती हैं, हार्मोनल बदलाव या दवाईयां का सेवन। आपको हम यहां 6 ऐसे कारण बताने जा रहे हैं, जो आपके पीरियड में देरी के वजह बन सकता है। आइए जानते है-

स्ट्रेस
स्ट्रेस का असर शरीर पर कई तरीकों से पड़ता है, जिसमें पीरियड भी शामिल होता है। स्ट्रेस से GnRH नामक हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है, जिसके कारण ओव्यूलेशन या पीरियड्स नहीं होते हैं। खुद को रिलैक्स रखें और नियमित पीरियड साइकिल को वापस लाने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
ब्रेस्टफीडिंग
बहुत सी महिलाओं को डिलीवरी के बाद समय पर पीरियड्स आने तब तक शुरू नहीं होते हैं जब तक कि वो बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना बंद नहीं करती हैं।
मोटापा
पीरियड्स अनियमित होने की पीछे मोटापा भी एक वजह है। जी हां, ज्यादा वजन बढने की वजह से पीरियड्स आने में देरी हो जाती हैं। हालांकि, ये समस्या कम वजन वालों को भी होती लेकिन अक्सर मोटापा एक मुख्य वजह होती है।
बर्थ कंट्रोल पिल्स
कुछ महिलाएं फैमिली प्लानिंग के लिए बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं। अक्सर बर्थ कंट्रोल और कुछ अन्य दवाएं भी पीरियड्स साइकिल को बदल देती हैं। ऐसी दवाएं लेने पर या तो पीरियड्स कम आते हैं या जल्दी-जल्दी आते हैं या बिल्कुल ही आने बंद हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
प्री मेनोपॉज
अक्सर महिलाएं एक उम्र के बाद मेनोपॉज से गुजरती हैं। मेनोपॉज से पहले स्टेज को प्री मेनोपॉज कहते हैं। इसमें पीरियड स्थाई तौर पर रुकने से पहले महिलाओं के शरीर में रूप से कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं। इसकी वजह से पीरियड्स देरी से या समय से पहले आने लगते हैं।
थायराइड
गर्दन में स्थित थायरॉयड ग्रंथि, मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। यह बॉडी फंक्शन में भूमिका निभाती है। अगर आपको थायराइड संबंधित कोई प्रॉब्लम होती है तो इसका असर आपको पीरियड पर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
