Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
आमिर खान ने चुना विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा की बेटी के लिए नाम, जानिए मतलब
Aamir Khan Names Jwala Gutta's Daughter Name Meera : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं आमिर खान का एक और काम उन्हें चर्चा में ला रहा है, वह है दक्षिण भारतीय अभिनेता और निर्माता विष्णु विशाल और बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा की नवजात बेटी का नामकरण समारोह।
आमिर खान इस मौके पर हैदराबाद पहुंचे और बच्ची को एक बेहद खूबसूरत नाम भी दिया।

आमिर खान पहुंचे नामकरण में
आमिर खान, जो न केवल एक उम्दा अभिनेता हैं बल्कि अपने दोस्तों के लिए एक समर्पित और सच्चे साथी भी माने जाते हैं, ने इस बार अपनी दोस्ती का एक और बेहतरीन उदाहरण दिया। वह हैदराबाद में आयोजित विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा की बेटी के नामकरण कार्यक्रम में खासतौर पर शामिल हुए।
विष्णु विशाल ने शेयर की तस्वीर
विष्णु विशाल ने इस विशेष अवसर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें वह आमिर खान के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा,
"हमारी MIRA पेश है। हमारे बच्चे का नामकरण करने के लिए हैदराबाद तक आने के लिए आमिर खान सर का दिल से धन्यवाद।"
'मीरा' नाम का गहरा मतलब
विष्णु विशाल ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि आमिर खान ने बच्ची को 'मीरा' नाम दिया है। उन्होंने इस नाम का भावार्थ साझा करते हुए लिखा,
"मीरा बिना किसी शर्त के प्यार और शांति का प्रतिनिधित्व करती है। आमिर सर के साथ मेरा यह सफर जादुई रहा है। हमारी बेटी को इतना सुंदर नाम देने के लिए हम उनका दिल से धन्यवाद करते हैं।"
मीरा नाम के कई सुंदर और गहरे अर्थ होते हैं। यह नाम संस्कृत में "समुद्र", "शांति", "भगवान कृष्ण की भक्त" या "कवयित्री" के रूप में जाना जाता है। इसका एक अर्थ "सीमा" भी होता है। साथ ही, यह लैटिन शब्द "मिरस" से भी जुड़ा है, जिसका अर्थ होता है "आश्चर्य" या "अद्भुत"। यह नाम आध्यात्मिकता और सुंदरता का प्रतीक है।
सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ
इस भावुक और प्यारी पोस्ट के बाद फैंस ने आमिर खान की तारीफों के पुल बांध दिए। लोग न सिर्फ उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं बल्कि उनकी सादगी, दोस्ती निभाने की आदत और बच्चों के लिए प्यार को लेकर भी उन्हें सराह रहे हैं।
इस तरह आमिर खान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह केवल एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक नेकदिल इंसान और सच्चे दोस्त भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
