Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ram Charan Daughter Name: राम चरण ने रिवील किया बेटी का नाम, बेहद ही स्प्रिचुअल है इस नाम का अर्थ
Ram Charan Baby Girl Name: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉवर कपल कहे जाने वाले राम चरण और उपासना 20 जून को ही एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। बेटी के जन्म की जानकारी राम चरण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। आज राम चरण की बेटी की नामकरण सेरेमनी थी।
जिसकी कुछ झलकियां उपासना ने सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई थी।अब राम चरण और उपासना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बेटी का नाम रिवील कर दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने नामकरण सेरेमनी की तस्वीर शेयर की है। जिसमें बच्ची के साथ उनके दादा-दादी और नाना-नानी नजर आ रहे हैं। राम चरण और उपासना कमिनेनी की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस जमकर सोशल मीडिया पर कपल्स को बधाई दे रहे हैं।
'कलिन कारा कोनिडेला' नाम का मतलब
राम चरण ने अपनी बेटी का नाम बहुत ही यूनिक और मीनिंगफुल नाम रखा है। उन्होंने बेटी का नाम 'कलिन कारा कोनिडेला' रखा है। उपासना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ललिता सहस्रनाम से लिए गए इस नाम का मतलब ऊर्जा का प्रतीक है जो आध्यात्मिक जागृति लाता है। वहीं चिरंजीवी ने भी ट्वीट करके पोती के नाम का मतलब बताया है।
यह भी कहा जा रहा है कि यह नाम उनकी पारिवारिक कुलदेवी चेंचू भवम्मा देवी पर भी आधारित है।
ललिता सहस्रनाम क्या है?
ललिता सहस्रनाम ब्रह्मांड पुराण से लिया गया है। यह देवी दुर्गा की स्तुति का पवित्र ग्रन्थ है। ललिता, पार्वती की एक रूप हैं। यह रचना संस्कृत भाषा में लिखी गई है। इसमें मां ललिता के 1000 नामों का उल्लेख मिलता है। ललिता सहस्रनाम को सर्वप्रथम भगवान हयग्रीव ने अगस्त मुनि को बताया था। इसमें वर्णित हर नाम का अलग ही महत्व है।
अगर आप भी अपनी बेटी के लिए कुछ पॉवरफुल नाम की तलाश में हैं, तो आप भी ललिता सहस्रनाम में वर्णित देवी के 1000 नाम में से कोई एक नाम चुन सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
