Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Deepika-Ranveer के घर ऋषि पंचमी पर गूंजी किलकारी, इस दिन पैदा हुए बच्चों में होते हैं खास गुण
Deepika Padukone Baby News : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर से खुशखबरी आई है। दीपिका पादुकोण ने रविवार को बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। शनिवार की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए थे और अब रविवार को ये बड़ी खुशखबरी मिली है। ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका-रणवीर को जिंदगी सबसे बड़ी खुशी मिली है।
खबरों की मानें तो दीपिका ने सी-सेक्शन के जरिए अपनी बेटी को जन्म दिया है। दीपिका-रणवीर ने अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए पहले से ही आज का दिन चुना हुआ था। डिलीवरी से पहले वो मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में परिवार सहित आर्शीवाद लेने के लिए पहुंची थी।

वैसे कहा जाता है कि ऋषि पंचमी के दिन हुए बच्चे बहुत भाग्यशाली होते हैं। इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व होता है।
ऋषि पंचमी का महत्व
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आती है ऋषि पंचमी। इस दिन कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जगदग्नि और वशिष्ठ सप्त ऋषियों की पूजा इस दिन विशेष तौर पर होती है। मत्स्यपुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने संसार में धर्म की स्थापना करने और सनातन संस्कृति का ज्ञान बनाए रखने के लिए अपने मस्तक से सप्तर्षियों की उत्पत्ति की थी। भगवान शिव ने सप्तर्षियों का गुरु बनकर वेदों, ग्रंथो और पुराणों की शिक्षा दी।
ऐसी मान्यता है कि ऋषि पंचमी का व्रत को करने से विवाहित महिलाओं को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है इसके अलावा इस तिथि में पैदा हुए बच्चे सौभाग्यशाली होते हैं।
कैसे होते हैं इस दिन पैदा हुए बच्चे?
कहा जाता है कि इस दिन पैदा हुए बच्चे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इस तिथि में बच्चे बुद्धिमान होने के साथ-साथ यह बलिष्ठ भी होते हैं। वो जीवन में बहुत प्रसिद्धि पाते हैं। इस तिथि में पैदा हुए बच्चों का व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली होता है। उनके अद्भूत व्यक्तित्व से अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं। पंडित आशीष मैथानी बताते हैं कि इस तिथि को पैदा हुए बच्चे सेहतमंद और विलासिता पूर्ण जीवन जीते हैं।



Click it and Unblock the Notifications