Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
दीपिका कक्कड़ के बेटे के निकल रहे दूध के दांत, एक्ट्रेस ने बताया दर्द दूर करने का नुस्खा
दीपिका कक्कड़ जिन्हें हम 'सुसराल सिमर का' के सिमर के नाम से भी जानते हैं। इन दिनों अपने बेटे रुहान के साथ मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भले ही टीवी स्क्रीन से ब्रेक ले लिया हो, लेकिन वह अपने फैंस से यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए जुड़ी हुई हैं।
हाल में भी एक्ट्रेस ने एक व्लॉग शेयर किया है, जहां दीपिका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका बेटा रूहान टीथिंग की वजह से बहुत दर्द में है। जब से हमने दवाई शुरू की है, उसे थोड़ा आराम है लेकिन फिर भी दर्द हो रहा है।

टीथिंग के दर्द से राहत दिलाने के लिए कर रही हैं ये काम
दीपिका ने व्लॉग में साथ ही बताया कि वह दवाई के अलावा रुहान को अपना ब्रेस्ट मिल्क फ्रीज करके दे रही हैं, जिससे बेटे को थोड़ा आराम मिल सके। दूध के दांत आने पर अक्सर बच्चों की तबीयत थोड़ी खराब हो जाती है, जिसमें ज्यादा दवा देना भी गलत है। आइए जानते हैं कि जब छोटे बच्चों के दांत आने की वजह से तबीयत खराब होने पर क्या उपाय करने चाहिए?
चबाने के लिए दे कुछ
जब बच्चों के दांत निकलने लगते हैं,तो ऐसे वक्त में उनके मसूड़ों में खुजली होने लगती है। ऐसे में बच्चों को कुछ चबाने के लिए दें। सॉफ्ट सिलिकॉन टॉयज दे सकते हैं लेकिन इन्हें गर्म पानी में स्टरलाइज्ड करना न भूलें।
ठंडी चम्मच
एक ठंडी चम्मच में कोई फ्रोजन फ्रूट या सब्जी, बच्चे को चबाने के लिए दें। इससे दांत के दर्द वाली जगह पर बहुत आराम मिलता है।
ठंडा कपड़ा
आप दर्द वाली जगह पर ठंडा कपड़ा भी बच्चे को चबाने के लिए दे सकते हैं। ये कपड़ा साफ होना चाहिए और इसे कुछ देर के लिए फ्रिजर में रख दें और फिर शिशु को चबाने के लिए दें।
दे नेचुरल टीथर
प्लास्टिक या रबड़ के टीथर की तुलना में नेचुरल टीथर सुरक्षित होते हैं। नेचुरल टीथर में गाजर, मूली, चुकंदर कड़क होते हैं जो बच्चों के मसूड़ों में अच्छी तरह से दबाव बनते हैं। पर ध्यान में रखें कि गाजर की स्टिक मोटी हो। अगर गाजर की स्टिक मोटी होगी तो बच्चा इसे तोड़ नहीं पाएगा और इसे ज्यादा समय तक चबाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
