Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
खास किस्म का घी खा रही हैं ये प्रेग्नेंट एक्ट्रेस, गोमूत्र-गोबर से होता है तैयार, आयुर्वेद में भी इसका जिक
प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सहगल इन दिनों प्रेग्नेंसी का थर्ड सेमेस्टर एंजॉय कर रही है। जल्द ही वो पति आशीष सजनानी संग अपने बच्चे का वेलकम करेंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी डाइट का खुलासा किया कि वो पंचगव्य घी खा रही है।
एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि ये टेस्ट में बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, लेकिन इसके फायदे बहुत है। ये घी गाय के दूध, गोबर और मूत्र से बना है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस घी से मिलने वाले फायदों के वजह से खा रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि इस घी को खाने से दिल मजबूत होता है, मानसिक और शारीरिक रुप से हेल्दी रहते हैं। ये अंदर से मजबूत करता है। ये बाइल को कंट्रोल करता है जो लिवर में होता है और दिल को बीमारियों से बचाता है। यह फूड पॉइजनिंग से भी बचाता है।

वैसे आपको बता दें कि पंचगव्य घी का निर्माण गाय से प्राप्त पाँच तत्वों (गाय का दूध, दही, घी, गोमूत्र, और गोबर) से किया जाता है। इसे भारतीय आयुर्वेद में अत्यधिक लाभकारी माना गया है और विशेष प्रक्रिया से बनाया जाता है, जिससे इसकी औषधीय गुणवत्ता बनी रहती है। इसका उपयोग विशेषकर स्वास्थ्य और शारीरिक संतुलन के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और खाने के फायदे।
पंचगव्या घी बनाने का तरीका
शुद्ध देसी गाय का दूध, दही, घी, और नियंत्रित मात्रा में गोमूत्र व गोबर को मिलाकर विशेष प्रक्रिया से तपाया और छाना जाता है। आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार, पंचगव्या घी को धीरे-धीरे पकाया जाता है ताकि इसकी औषधीय गुण बरकरार रहें।
प्रेग्नेंसी में पंचगव्या घी के फायदे
पाचन शक्ति में सुधार: पंचगव्या घी पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे प्रेग्नेंसी में महिलाओं का पाचन स्वस्थ बना रहता है।
शारीरिक और मानसिक शक्ति: यह घी शरीर को ऊर्जा और सहनशक्ति देता है, जिससे गर्भवती महिला की शारीरिक और मानसिक सेहत बेहतर रहती है।
प्राकृतिक डिटॉक्स: इसमें मौजूद तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं, जिससे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
त्वचा और बालों की देखभाल: पंचगव्या घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देते हैं और बालों की सेहत बनाए रखते हैं।
आंतरिक शक्ति: गर्भवती महिलाओं में इम्यूनिटी बढ़ाने और पोषण प्रदान करने में सहायक है, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, पंचगव्या घी के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है, क्योंकि हर महिला की स्वास्थ्य स्थिति अलग होती है।



Click it and Unblock the Notifications
