Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Akshaya Tritiya पर जन्म लेने वाले बच्चे होते हैं बेहद खास, क्या आप भी प्लान कर रहे हैं इस दिन डिलीवरी
Baby Born On Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया है जिसका जिक्र ज्योतिष शास्त्र में खास तिथियों के रूप में किया जाता है। इसके नाम से ही इसके अर्थ का बोध होता है जैसे कि अक्षय तृतीया यानी जिसका क्षय या विनाश न हो। ये तिथि भगवान विष्णु के 3 अवतारों से संबंधित है तो ऐसे में इस तिथि को बहुत ही शुभ और अबूझ मुहूर्त के लिए जाना जाता है। इसी दिन से चारधाम की यात्रा भी शुरू हो रही है तो ऐसे में इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानि अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम, नर नारायण अवतार, हयग्रीव अवतरित हुए थे। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है और आप अक्षय तृतीया के दिन डिलीवरी प्लान कर रहे हैं तो इस खास दिन पर जन्में बच्चों के बारे में जान लें कि उनका भविष्य और भाग्य कैसा होता है?

कैसे होते हैं अक्षय तृतीया पर जन्में बच्चे?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया पर जन्म लेना किसी वरदान से कम नहीं है। इस दिन ग्रहों की स्थिति इतनी प्रबल होती है कि बच्चा जन्म से ही राजयोग लेकर आता है। इस दिन सूर्य (आत्मा का कारक) अपनी उच्च राशि मेष में और चंद्रमा (मन का कारक) अपनी उच्च राशि वृषभ में होते हैं। जैसा कि नाम से स्पष्ट है 'अक्षय', इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों का पुण्य और भाग्य कभी क्षय (कम) नहीं होता। आज के समय में सिजेरियन डिलीवरी होना आम बात हो गया है और आप भी चाहते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन आपका बच्चा इस दुनिया में आए तो आप इस दिन के लिए अपने डॉक्टर से बात कर उनकी सलाह पर अपनी डिलीवरी करवा सकते हैं।
कैसा होता है अक्षय तृतीया पर जन्में बच्चों का भाग्य?
इस शुभ तिथि पर जन्म लेने वाले बच्चों में कुछ विशेष गुण पाए जाते हैं जो नीचे बताए गए हैं।
अदम्य साहस और आत्मविश्वास: सूर्य के प्रभाव के कारण ये बच्चे निडर होते हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।
सौम्य और आकर्षक व्यक्तित्व: चंद्रमा की उच्च स्थिति इन्हें मानसिक शांति और एक आकर्षक व्यक्तित्व प्रदान करती है।
परोपकारी स्वभाव: ऐसे बच्चे दयालु होते हैं और समाज सेवा व धार्मिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि होती है।
अक्षय तृतीया पर जन्में बच्चों का करियर और भविष्य
अक्षय तृतीया पर जन्मे बच्चों का करियर ग्राफ काफी प्रभावशाली होता है आप भी जान लें।
नेतृत्व क्षमता (Leadership): ये बच्चे अच्छे लीडर, राजनीतिज्ञ या प्रशासनिक अधिकारी (IAS/IPS) बनने की क्षमता रखते हैं।
कला और व्यापार: शुक्र और चंद्रमा के प्रभाव से ये कला, संगीत और बड़े व्यापारिक क्षेत्रों में नाम कमाते हैं।
आर्थिक स्थिरता: माना जाता है कि इन बच्चों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है, जिससे जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications
