Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मां से बच्चे में आते हैं ये गुण, जीवन में मिलती है सफलता..
एक बच्चा अपनी मां के सबसे करीब होता है और अपने जीवन की अधिकतर बातें वह अपनी मां से ही सीखता है। कुछ स्किल्स मां उसे सिखाती है, लेकिन कुछ बातें वह अनजाने में ही सीख जाता है। अनजाने में सीखे गए ये गुण उसे अपने जीवन में सफल बनाने में मदद करते हैं।
आमतौर पर, यह कहा भी जाता है कि किसी भी बच्चे का सबसे पहला स्कूल उसका घर ही होता है और पैरेंट्स उसके पहले शिक्षक। चूंकि बच्चे स्वाभाविक तौर पर अपनी मां से अधिक कनेक्टेड महसूस करते हैं, इसलिए वे मां को ज्यादा करीब से देखते हैं। ऐसे में उनके अंदर ऐसे कई गुण आ जाते हैं, जिसके बारे में उसे खुद भी पता नहीं चलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बच्चे अपनी मां से सीख सकते हैं-

टाइम मैनेजमेंट
एक मां ही होती है, जिसका टाइम मैनेजमेंट सबसे अच्छा होता है। वह अपने दिन को कुछ इस तरह प्लॉन करती हैं कि वह घर के सभी सदस्यों की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके। इतना ही नहीं, अगर मदर वर्किंग है तो ऐसे में वह टाइम मैनेजमेंट और प्लानिंग और भी अधिक बारीकी से करती है। जिसके कारण वह अपने घर-परिवार के साथ-साथ बाहरी जिम्मेदारियों को भी अच्छी तरह निभा सके। ऐसे में बच्चे अपनी मां से टाइम मैनेजमेंट के गुण आसानी से सीख जाते हैं।
कभी ना हार मानने की क्षमता
हम सभी ने अपने बचपन में देखा है कि मां कभी भी विपरीत परिस्थितियों से हार नहीं मानती थी। जीवन में उतार-चढ़ाव हमेशा ही आते हैं, लेकिन इस समय में अक्सर पुरूष कमजोर हो जाते हैं, वहीं एक मां इन विपरीत परिस्थितियों में बहुत अधिक मजबूत हो जाती है। वह खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी ऐसी विपरीत परिस्थितियों में बहुत अच्छी तरह संभालती है। वह कभी भी अपने जीवन में हार नहीं मानती है। वास्तव में, विपरीत परिस्थितियां उसे और भी अधिक मजबूत बनाती हैं।
परिवार को सबसे आगे रखना
जब हम बड़े होते हैं तो हमें जीवन में कई कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। हालांकि, कई बार हम अपने जीवन में आगे निकलने के चक्कर में फैमिली को कहीं पीछे छोड़ देते हैं। लेकिन मां हमें सिखाती है कि किसी भी परिस्थिति में परिवार को सबसे आगे रखना बेहद जरूरी है। आखिरकार हम हर चीज अपने और अपने परिवार के लिए ही करते हैं। एक मां ही होती है जो अपने परिवार के लिए अपनी खुशियों व सपनों का बलिदान करने से भी नहीं चूकती है। इतना ही नहीं, वह यह अपनी खुशी से करती है। उन्हें देखकर अक्सर बच्चे परिवार के महत्व को समझते हैं।
बचत करने की आदत
बचत करने की आदत कहीं ना कहीं हम अपनी मां से ही सीखते हैं। फिर चाहे मां एक होममेकर हो या फिर वह किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती हो, पैसे को हमेशा ही समझदारी से खर्च करने की आदत उसमें होती ही है। वह अपने पैसों को ना केवल समझदारी से खर्च करती है, बल्कि अपने पैसे के एक हिस्से को वह बचाती भी है, जिससे किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में वह सक्षम हो। जब बच्चे अपनी मां की बचत करने की आदत को देखते हैं तो कहीं ना कहीं उनमें भी वह गुण आ जाते हैं।
अपनों को प्यार करना
जिन्दगी में हम कई लोगों से मिलते हैं। लेकिन हर व्यक्ति किसी खास वजह से हमें प्यार व सम्मान देता है। लेकिन एक मां ही होती है, जो हमें अनकंडीशनल लव करती है। उसके प्यार के पीछे उसका अपना कोई स्वार्थ नहीं होता है। मां अपने बच्चे के लिए कभी भी आत्म-बलिदान देने से चूकती नहीं है। वह हमेशा अपनी जरूरतों से पहले अपने बच्चे व घर की जरूरतों को रखती है। मां का प्यार बेमिसाल होता है और कहीं ना कहीं उसकी वजह से ही हम अपनों को बिना किसी शर्त के प्यार करना सीख जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
