Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अनुपमा फेम रुपाली गांगुली है Working Mom Guilt का शिकार, जानें क्या होता है और ऐसा होने पर क्या करें?
Rupali Ganguly Suffering From Working Mother Guilt : अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली हर घर में एक रोल मॉडल के रुप मशहूर हैं। शो में भी वो आदर्श महिला का किरदार निभाती हुई नजर आ रही है। जिसमें वो एक आदर्श मां, पत्नी और सास का बखूबी फर्ज निभाती हुई नजर आती हैं। लेकिन असल लाइफ में वो खुद वर्किंग मदर गिल्ट से गुजर रही हैं।
एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले पिंकविला को दिए एक इंटव्यू में बताया था कि "एक वर्किंग मदर की तरह मैं भी घंटों काम में व्यस्त रहती हूं। शूटिंग, ट्रैवलिंग और काम के बीच मैं अपने परिवार और फैमिली फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाती हूं। लेकिन इस बात का बुरा नहीं लगता है। पर मैं अपने बेटे को वक्त नहीं दे पाती हूं वो मुझे अच्छा नहीं लगता है।

मैं अपने काम से काफी खुश हूं, लेकिन कई बार बिजी शेड्यूल के वजह से बच्चे के साथ टाइम स्पेंड नहीं करना ज्यादा परेशान करता है।" रुपाली गांगुली ही नहीं अक्सर कई वर्किंग मदर इस अपरोध बोध से गुजरती हैं। रुपाली गांगुली से पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी वर्किंग मदर गिल्ट के बारे में बात कर चुकी हैं।
हर वर्किंग मदर इस दौर से एक बार जरुर गुजरती हैं। अगर आप भी इस समस्या गुजर रही हैं तो आइए जानते हैं कैसे आप इस सिचुएशन को हैंडल कर सकती हूं।
कब आती हैं वर्किंग मदर गिल्ट की सिचुएशन
- लंबी छुट्टी या मेटरनिटी लीव के बाद जब मांओं को बच्चे को छोड़कर नौकरी ज्वाइन करना होता हैं तो स्वाभाविक रुप से अपराधबोध की भावना आती है।
- जब वर्क लोड की वजह से मां बच्चे को पर्याप्त समय न दे पाएं।
- ऑफिस का गुस्सा बच्चे पर निकाल देने की वजह से
- बच्चे पर बात-बात पर डांटना या हाथ उठा देना
- बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम न बीता पाने पर
- बच्चे को छोटे-छोटे इवेंट या अचीवमेंट मिस कर देने पर
- नई मांओं में ये अक्सर ब्रेस्टफीडिंग न करा पाने की वजह से मदर गिल्ट की भावना आती है।
कैसे हैंडल करें
- जैसे ही टाइम मिले बच्चे के साथ बिताएं
- दिनभर में कम से कम 2 घंटे बच्चे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताए
- रात को बेडटाइम स्टोरीज सुनाएं।
- परिवार या दोस्तो से एक्सपीरियंस शेयर करे और हेल्प लें।
- वीकेंड पर बच्चों को घुमाने ले जाएं।
- ऑफिस के बीच में बच्चे की तस्वीर देखें इससे आपको फील गुड होगा।
- छुट्टी पर बच्चे के साथ उनके फेवरेट गेम्स खेलें।
- बच्चे को अपने ऑफिस एक्सपीरियंस बताए।



Click it and Unblock the Notifications
