Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा, जानिए पहले और दूसरे बच्चे के बीच कितना होना चाहिए गैप?
best age gap between 1st and 2nd child : एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली पैरेंट्स बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर खुद अनुष्का व विराट ने किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं दिया है।
रिपोर्ट का दावा है कि एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया है कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी का सेकंड ट्राइमेस्टर चल रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी 2021 में फर्स्ट टाइम पैरेंट्रस बने थे। बेटी वामिका अभी 2 साल 9 महीने की है। अब जल्द ही उनके घर दूसरा नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में दोनों बच्चों के बीच एक अच्छा गैप हो जाएगा।

अगर आप भी अनुष्का शर्मा की तरह दूसरे बेबी की प्लानिंग कर रही हैं, तो यहां जान लें कि पहले और दूसरे बच्चों के जन्म के बीच कितना अंतर होना चाहिए?
आपको दूसरा बच्चा कब चाहिए, ये तो आप पर ही निर्भर करता है। लेकिन दूसरा बच्चा प्लान करने से पहले मां की सेहत को जरूर ध्यान में रखें। हालांकि, दूसरे बच्चे में बहुत कम या ज्यादा अंतर होने के अपने ही कुछ फायदे और कुछ नुकसान होते हैं।
6 महीने के अंदर दोबारा प्रेग्नेंट होने पर खतरा
बहुत सी स्टडीज में यह बात साबित हो चुकी है कि अगर पहली डिलिवरी के 6 महीने के अंदर महिला दूसरी बार प्रेग्नेंट हो जाती है तो ऐसे बच्चे में जन्म के वक्त वजन कम होना, प्रीमच्योर डिलिवरी का खतरा जैसी आशंकाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए दूसरे बच्चे की प्लानिंग करने से पहले 1 साल का इंतजार करें।

ज्यादा गैप होने से बच्चों की बॉन्डिंग पर होता है असर
अगर 2 बच्चों के बीच उम्र का ज्यादा अंतर हो यानी 5-6 साल से ज्यादा का गैप हो तो दोनों बच्चों के बीच बॉन्डिंग में कमी देखने को मिलती है। कई बार बड़े बच्चे को लगता है कि छोटे भाई या बहन के घर में आने से उसका प्यार और वैल्यू कम हो जाएगी। इसके अलावा 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने से प्रीमच्योर डिलिवरी, सी-सेक्शन और जेस्टेशनल डायबिटीज जैसे खतरे भी बढ़ जाते हैं।
18 महीने का अंतर जरुर होना चाहिए
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, पहले और दूसरे बच्चे के जन्म में लगभग 24 महीने का अंतर होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि 24 महीनों में महिला की सेहत में पूरी तरह से सुधार आ जाता है। अगर आप 24 महीने से पहले ही दूसरे बच्चे को जन्म देना चाहते हैं तो कम से कम दो बच्चों के जन्म में 18 महीने का अंतर जरुर होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
