Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बच्चों को इस तरह के खिलौने देने से करें परहेज, मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है प्रभाव

हम सभी के घर में या रिश्तेदारों के यहां छोटे बच्चे होते ही हैं। जिन्हें खिलौनों से बहुत प्यार होता है। क्योंकि बच्चे खिलौनों में अक्सर अपनी एक अलग दुनिया ढूंढते हैं। खिलौना हम सभी के बचपन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। बच्चे के जन्म से लेकर उसके जन्म दिन पर हम सब सिर्फ उनके लिए उनकी पसंद के खिलौने गिफ्ट में देने के बारे में सोचते हैं। क्योंकि खिलौने को देखकर बच्चे के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है।
छोटे बच्चे के लिए खिलौने खरीदने से पहले हम कई तरह की बातें ध्यान में रखते हैं। लेकिन सबसे पहले खिलौना लेने से पहले हम सोचते हैं, वो ये की अगर लड़के के लिए ले रहे हैं, तो बंदूक, वीडियो गेम्स, कार और वहीं खिलौना लड़की के लिए ले रहे हैं, तो किचन सेट, गुड़ियां खरीदते हैं। ये चीज हमें सबसे पहले अपने दिमाग से निकालनी चाहिए। बच्चों को जेंडर नहीं बल्कि उनकी पसंद का खिलौना देना चाहिए। लेकिन इन सबसे ऊपर हमें बच्चे के विकास और मेंटल हेल्थ को दिमाग में रखते हुए खिलौना खरीदना चाहिए। कई खिलौने ऐसे भी है जो बच्चे के दिमाग पर बुरा असर न डालते हैं। तो आइए जानते हैं बच्चों के लिए किस तरह के खिलौनें लेने से बचना चाहिए।
बच्चों को ये खिलौने गिफ्ट करने से बचें
1. बंदूक
बंदूक एक ऐसा खिलौना है, जो सीधे आपको लड़ने झगड़ने के लिए प्रेरित करता है। बच्चों के लिए इस तरह के खिलौने बनने ही नहीं चाहिए। बच्चे अपने आस-पास जो देखते हैं, वहीं सीखते हैं। बच्चे मन से बहुत कोमल होते है, ऐसे में बंदूक जैसे खिलौने उनके मन में हिंसक प्रवृत्ति बन सकती है। इस तरह के खिलौने से वो अपने दोस्तों, भाई-बहनों और परिजनों के साथ मजाक-मजाक में लड़ाई करते-करते उनके साथ असल की लड़ाई करने लगते हैंं। इस तरह के खिलौने से बच्चों के मन में नकारात्मक विचार भी पैदा होते हैं।
2. डॉक्टर सेट
अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को खिलौने में डॉक्टर सेट लेकर देते हैं, जिस कारण उनके मन में बड़े होकर डॉक्टर बनने का ख्याल आता है। इसी वजह से बड़ों के पूछने पर की वो बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं के सवाल का जवाब वो, 'बड़े होकर डॉक्टर बनना है' के जवाब में देते हैं। ऐसा करने से आप बच्चों के ऊपर अनजाने में ही सही डॉक्टर बनने का दबाव डालने लगते हैं। इसलिए बच्चों को इस तरह के खिलौने देने से भी बचना चाहिए।
3. बार्बी डॉल
बार्बी डॉल का क्रेंज लड़कियों में बहुत ज्यादा देखने को मिलता है। बार्बी डॉल एक यंग अडल्ट स्लिम फिगर की गुड़ियां है। जो दिखने में बेहद खूबसूरत है। इस गुड़ियां को देखकर हर बच्ची के दिल में सुंदर लड़की की यहीं छवि बन जाती है। जो आपके बच्चे के कोमल मन पर गलत प्रभाव डाल सकती है। इस तरह की गुड़ियां के साथ खेलने से बच्चों के मन में सुंदरता की यही परिभाषा बन जाती है। जिसके कारण वो भी बार्बी डॉल की तरह खूबसूरत दिखने की कोशिश करती हैं। यहीं कारण है कि कई बच्चियों के मन में हीन भावना भी पैदा हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
