Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
क्या आपका बच्चा भी खांसने की करता है एक्टिंग, जानें ऐसा करने की पीछे वजह
माता-पिता हमेशा ही अपने शिशु की सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं। फिर चाहे शिशु को सर्दी हो या हल्की खांसी, पैरेंट्स एकदम पैनिक हो जाते हैं और उनकी देखभाल में लग जाते हैं। एक पैरेंट के रूप में शिशु को खांसते हुए देखना आपके लिए थोड़ा परेशानीभरा हो।
लेकिन अगर बच्चा नकली तौर पर खांसना शुरू कर दे तो। अमूमन पैरेंट्स को असली व नकली खांसी के बीच के अंतर पता नहीं चलता है और इसलिए वे बच्चे की सेहत को लेकर चिंतित हो जाते हैं। शिशुओं को कई कारणों से नकली खांसी हो सकती है। इसलिए, आपको असली खांसी और नकली खांसी के बीच के अंतर जानना चाहिए। साथ ही साथ, उन कारणों के बारे में भी जानें, जिनकी वजह से एक शिशु नकली खांसता है-

बच्चे की नकली खांसी के पीछे कारण
ऐसे कई कारण होते हैं, जिनकी वजह से शिशु नकली तौर पर खांसते हैं। मसलन-
• अधिकतर बच्चे आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए खांसी का नाटक करते हैं। एक बार, जब उन्हें यह समझ में आता है कि उनके खांसने पर आप उनकी ओर आकर्षित होते हैं तो ऐसे में वे आपका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए भी ऐसा करते हैं।
• कभी-कभी बच्चे केवल मनोरंजन के लिए भी खांसते हैं। उन्हें इस एक्टिविटी में काफी मजा आता है और एक नएपन का अहसास होता है।
• शिशु के दो महीने की उम्र में पहुंचते ही उनकी लार ग्रंथियां सक्रिय हो जाती हैं। लेकिन उस समय शिशुओं को यह नहीं पता होता है कि उस लार का क्या किया जाए। इसलिए, वे इसके साथ खेलते हैं और खेलने की क्रिया से खांसी आती है।
• छोटे शिशु का विभिन्न आवाजों के प्रति खासा आकर्षण होता है। इसलिए, कभी-कभी शिशु खांसी का नाटक सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि वे खांसी की आवाज़ से मोहित हो जाते हैं।
• कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जब शिशु नकली खांसी करते हैं तो यह उनकी आदत बन जाती है। हो सकता है कि उन्होंने शुरुआत में ध्यान आकर्षित करने के लिए या दूसरों की नकल करने के रूप में ऐसा करना शुरू किया हो, लेकिन बाद में वे आदतन ऐसा करने लग जाते हैं।
• बड़ों की ही तरह बच्चे भी चिंता या तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ऐसे में नकली खांसी यह संकेत देने का एक तरीका हो सकता है कि वे चिंतित, तनावग्रस्त या असहज महसूस कर रहे हैं।
• शिशु के टीथिंग पीरियड के दौरान भी शिशु नकली खांसी शुरू कर सकते हैं क्योंकि वे अतिरिक्त लार बनाकर अपने मसूड़ों में होने वाली असुविधा को कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं।
शिशुओं में नकली खांसी को कैसे रोकें?
उम्र में बदलाव आने के साथ ही शिशु की आदतों में भी बदलाव आता है। इसलिए शिशु की नकली खांसी की आदत हमेशा के लिए नहीं रहती है। आमतौर पर, जब आपका शिशु बड़ा हो जाएगा और आपसे बेहतर तरीके से बात करना शुरू कर देगा, तो उसकी नकली खांसी खुद ब खुद कम हो जाएगी। आप शिशु के इस व्यवहार के कम होने की उम्मीद करीबन एक साल की उम्र के बाद कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होगा वह जल्दी से सीख जाएगा कि नकली खांसी के अलावा आपका ध्यान आकर्षित करने के अन्य तरीके भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
