Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Baby Names : नेचर से इंस्पायर्ड होकर बच्चों के लिए चुने ये बेहद खूबसूरत नाम, हर नाम में छिपा है सुकून
Babies Names inspired by nature : अगर आपके घर पर नन्हें मेहमान ने दस्तक दे दी है और आप अगर कोई खूबसूरत सा और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए लीक से हटकर नेचर से जड़े हुए नाम लेकर आए है। अगर आप नेचर लवर है तो आपको ये नाम काफी पसंद आएंगे। ये नाम प्रकृति की तरह ही बहुत प्यारे और सुकून से भरे हुए हैं। आप चाहे तो इनमें से कोई प्यारा सा नाम ढूंढकर अपने बच्चों के लिए रख सकते हैं।
प्रकृति से जुड़े ये नाम काफी यूनिक और मीनिंगफुल हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम यहां आपके लिए लड़कों और लड़कियों की नाम की सूची लेकर आए है, जो काफी सुंदर और खूबसूरत है।

नेचर से जुड़े ये नाम आपके बच्चे के पर्सनेलिटी से भी खूब मेल खाएंगे। एक नजर डालें इन नामों पर-
अधीरा- रोशनी- यह लड़के के लिए एक प्यारा नाम है।
अकीला- इस नाम का मतलब भी धरती होता है।
अर्णव - आप अपने बेटे का नाम अर्णव भी रख सकते है। इस नाम का मतलब होता है समंदर।
अशनीर- अशनीर नाम भी आप बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का मतलब होता है पवित्र जल।
आरुषि- सूर्य की पहली किरण- ये नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते है।
अहान- यह यूनिक नाम लड़के के लिए चुन सकते हैं, जो पुकारने में तो अलग है ही साथ ही इसका मतलब दिन होता है।
अरनयम- जंगल- लड़के के लिए यह काफी यूनिक नाम है।
अवनि- पृथ्वी- लड़की के लिए यह भी एक बेहतरीन नाम हो सकता है।
ध्रुव - बेटे के लिए यह नाम भी अच्छा लगेगा। इसका मतलब होता है सबसे चमकदार तारा।
इधा - इस नाम का मतलब होता है पृथ्वी और धरा।
वृष (Vrish) - इस नाम का मतलब होता है जो प्राकृतिक संतुलन और स्थिरता के प्रतीक हो।
वनिता (Vanita) - जो जंगलों और प्रकृति के साथ मिलनसार हो।
वायु : वायु का मतलब होता है हवा और पवन। सोनम कपूर ने भी अपने बेटे का यह नाम रखा।
अवनेंद्र- आप अपने बेटे के लिए ये नाम चुन सकते हैं। इसका मतलब होता है धरती का राजा।
कुमुदा- बेटी के लिए यह नाम भी बहुत अच्छा लगेगा। इसका मतलब होता है धरती की खुशी।
हिरव- हिरव नाम यूनिसेक्स है, जिसका मतलब होता है पृथ्वी की हरियाली।
माहेन- इस नाम का मतलब होता है पृथ्वी यानी धरा। बेटे के लिए ये नाम बहुत प्यारा है।
निखित- आप ये नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते है। इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी और गंगा।
प्रूथा- इस नाम का मतलब होता है धरती की बेटी।
भूमि- इस नाम का अर्थ धरती होता है, ये नाम सीता मां से भी जुड़ा होता है।
क्षिति - इस नाम का मतलब होता है कि पृथ्वी, घर, और मिट्टी। यह नाम व्यक्ति के अस्तित्व और धरातल से जुड़ा हुआ है। इसे अपनी बेटी के लिए जरूर ढूंढ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
