Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चैत्र के नवरात्रि पर हुआ है कन्या का आगमन, तो मां के इन 9 स्वरुपों पर रखें बिटियां का नाम
Baby Girl Names Inspired by 9 Goddess : नवरात्रि के शुभ मौके पर अगर आप आपकी घर कन्या का जन्म हुआ हैं और आप उसका नाम रखने की सोच रहे हैं तो आप अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के ऊपर जरुर रखें। नवरात्रि में पैदा हुई बच्चियों को शक्ति का रुप माना जाता है।
मां दुर्गा को न सिर्फ हम मां स्वरुपा के रुप में पूजते हैं बल्कि हम कन्या के रुप में भी उनका पूजन करते हैं। अगर आप भी अपनी लाडली का नाम मां दुर्गा के नाम पर कुछ अलग और गहरे अर्थ वाला रखना चाहते हैं तो यहां इस लिस्ट से आप अपनी बेटी के लिए यूनिक सा एक सुंदर सा नाम चुन सकते हैं।

अपनी बेटी के लिए नाम चुनते समय मां दुर्गा के नाम का अर्थ जानकर आपको नाम का चुनाव करना चाहिए।
मां के इन 9 स्वरुपों पर रखें बिटियां का नाम
अक्षयिनी : मां दुर्गा से जुड़ी इस नाम का मतलब होता है अक्षय, अमर और अविनाशी। जिसे कोई हानि भी नहीं पहुंचा सकता है। मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। उन्हें कोई छू भी नहीं सकता है।
आर्यही : मां दुर्गा के इस नाम का मतलब होता है निपुण और दक्ष होना। आपकी बेटी के लिए ये नाम बहुत यूनिक साबित हो सकता है।
भूविता : इस नाम का अर्थ होता है स्वर्ग और पृथ्वी से जुड़ा हुआ।
बरूनी : महिषासुर को हराने के लिए दुर्गा का अवतरण हुआ था। बरुनी देवी दुर्गा के नाम का एक सुंदर रूप है।
नित्यामी : यह नाम मां दुर्गा से जुड़ा हुआ है। इसका मतलब होता है कि निरंतर शाश्वत और अनंत। नित्य का मतलब होता है सदा।
प्रदवी : ये नाम देवी दुर्गा का एक नाम है। इसका मतलब होता है बुद्धिमान। मां देवी शक्ति, भक्ति और बुद्धि का प्रतीक है। उन्हीं में से उनका ये नाम निकला है।
प्रणिका : प्राणिका नाम का अर्थ होता है जीवन शक्ति या ऊर्जा है। ये नाम मां पार्वती से जुड़ा हुआ है।
शरण्या : इस नाम का अर्थ होता है समर्पण और शांति। मां दुर्गा का एक इस नाम का मतलब होता है शरणदाता। मां पार्वती ने अपनी शरण में आने वालो का हमेशा उद्धार ही किया है। इस नवरात्रि पर आप अपनी बिटिया के लिए ये नाम रख सकते हैं।
उमिका: ये नाम देवी दुर्गा के उमा से बना हुआ है। जिसका अर्थ होता है अनन्त ज्ञान, असीमित और प्रतिष्ठा।
वरलिका : ये नाम भी मां दुर्गा से संबंध रखता है। इस नाम का मतलब देवी दुर्गा, शक्ति की देवी, होता है। ये नाम संगीत के एक राग का से जुड़ा हैं। मां दुर्गा के 9 स्वरूप अलग-अलग गुणों के लिए जानी जाती हैं। उन्हीं में से यह एक नाम निकला है। जो संगीत के मधुर धुन को परिभाषित करता हैं।
यवनिका : देवी दुर्गा के इस नाम का मतलब होता है शक्तिशाली जो मां के शक्ति रुप को दर्शाता है। ये नाम बहुत ही यूनिक हैं।
यति : इस नाम का मतलब होता है तपस्वी। ये मां के 108 वर्णित नामों में से एक हैं। ये नाम मां की दुर्गा की भक्ति के रुप को दर्शाता है।



Click it and Unblock the Notifications
