Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
महाकुंभ पर्व के दौरान घर में गूंजी हैं किलकारियां, तो चुनें आस्था और पवित्रता से भरे ये धार्मिक नाम
Baby Names Inspired by Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ 2025 एक अनोखे संयोग के कारण ऐतिहासिक बन गया, जब मेले के दौरान 14 नवजातों ने जन्म लिया। इनमें 8 बेटे और 6 बेटियां शामिल हैं, जिनका जन्म सामान्य प्रसव से हुआ, बिना किसी सर्जरी की जरूरत के। श्रद्धालु माताएं अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में महाकुंभ स्नान के लिए आई थीं और सभी शिशुओं का जन्म सेक्टर-2 स्थित 100 बिस्तर वाले सेंट्रल हॉस्पिटल में हुआ। यहां ICU से लेकर हाईटेक डिलीवरी सुविधाएं उपलब्ध थीं। बच्चों के नाम भी धार्मिक आस्था से जुड़े रखे गए, जैसे कुंभ, गंगा, यमुना और नंदी। पहला जन्म 29 दिसंबर 2024 को हुआ, और उसका नाम कुंभ रखा गया।
अगर आपके बच्चे का जन्म भी महाकुंभ पर्व के दौरान हुआ हैं, और आप भी इस मौके पर अपने बच्चे के लिए आस्था से जुड़ा नाम रखना चाहते हैं, तो हम आपको यहां कुछ ऐसे नाम बता रहे हैं, जो आपके बच्चे के लिए बेहतर हो सकता है।

लड़कों के नाम
कुंभ: कुंभ का मतलब है कलश. कुंभ को पवित्र कलश भी कहा जाता है, यह शब्द वैदिक ग्रंथों में मिलता है।
गंगाधर - गंगा को धारण करने वाले (भगवान शिव)
यमुनेश - यमुना नदी के देवता
नंदी - भगवान शिव के वाहन बैल का नाम
शंकर - भगवान शिव का एक नाम
हरिहर - भगवान शिव और विष्णु का संयुक्त स्वरूप
पारस - पवित्र और अमूल्य
शरणेश - शरण देने वाले (भगवान विष्णु)
सिन्धु - समुद्र, विशालता का प्रतीक
जलधर - जल को धारण करने वाले
तीर्थेश - तीर्थों के स्वामी
अश्वत्थ - पवित्र पीपल वृक्ष
पुण्येश - पुण्य प्रदान करने वाला
उज्ज्वल - प्रकाशमान, पवित्रता का प्रतीक
सत्यम - सत्य के मार्ग पर चलने वाला
हरिदत्त - भगवान हरि (विष्णु) का वरदान
दिव्यांश - दिव्यता से युक्त
तपेश - तपस्या करने वाले
प्रयागेश - प्रयागराज के स्वामी
शिवांश - भगवान शिव का अंश
वेदांश - वेदों का अंश
संगमेश - संगम के देवता
आदित्य - सूर्य का नाम
पार्थिव - पवित्र पृथ्वी से जुड़ा
महादेव - शिव का एक नाम
लड़कियों के नाम
गंगा - पवित्र गंगा नदी
यमुना - यमुना नदी का नाम
सरस्वती - ज्ञान और विद्या की देवी
त्रिवेणी - तीन नदियों का संगम
अर्चिता - पूजा के योग्य
भव्या - दिव्य और सुंदर
संध्या - शाम का पवित्र समय
आराध्या - पूजनीय
मंजरी - फूलों की कली
अमृता - अमृत से बनी हुई
वेदिका - ज्ञान और संस्कारों की प्रतीक
सौम्या - कोमल और शांत
शिवानी - देवी दुर्गा का एक नाम
नर्मदा - नर्मदा नदी का नाम
कावेरी - दक्षिण भारत की पवित्र नदी
विनिता - विनम्रता का प्रतीक
दीक्षा - धार्मिक अनुष्ठान का प्रतीक
कल्पना - सृजनात्मकता की देवी
अद्विता - अद्वितीय, जो दूसरों से अलग हो
चारुलता - सुंदरता और पवित्रता की प्रतीक
मुक्ता - मोती, पवित्रता का प्रतीक
तुलसी - पवित्र पौधा
अन्विता - आत्मज्ञान प्राप्त करने वाली
संगमिता - संगम से संबंधित
ऋत्विका - पवित्र अनुष्ठान करने वाली
ये नाम महाकुंभ की पवित्रता, धार्मिकता और आध्यात्मिक ऊर्जा को दर्शाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
