Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Baby Names: मानसून में पैदा हुआ है बच्चा, तो चुन सकते हैं ये प्यारे नाम
Baby Names Inspired By The Monsoon : सावन का महीना चल रहा है। चारों और झमाझम बारिश हो रही है। अगर आपके बच्चे का जन्म भी सावन, मानसून या बारिश के दौरान हुआ है, तो आप भी अपने बच्चे के लिए इस मौसम से मिलते-जुलते नाम रख सकते हैं।
आप अपने बच्चे को ऐसा नाम दे सकते हैं जिसका अर्थ बारिश होता है। बेबी बॉय हो या गर्ल बरसात के मौसम के नाम पर आप अपने बच्चे के लिए ये प्यारे नाम रख सकते हैं।

लड़कियों के लिए बारिश से जुड़े नाम
बरखा : लड़कियों के लिए बरखा नाम रखा जा सकता है। बरखा नाम का अर्थ बारिश से होता है। ऐसे में आप अपनी नन्ही सी परी को बरखा नाम दे सकते हैं, जिससे उसके जीवन में खुशियां की बरसात होगी।
हुयाना: अगर आप अमेरिकी या मॉडर्न नाम रखना चाहते हैं, तो बेटी का नाम भी हुयाना रख सकते है। हुयाना नाम का अर्थ है "बारिश गिर रही है"।
मेघना: अगर आप 'म' अक्षर से अपनी लाडली के लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो आप मेघना नाम भी रख सकते हैं। मेघना का अर्थ बादल से होता है।
मेहुला: भारत में बारिश को मेहुला भी कहा जाता है। बारिश कोपसंद करने वाले लोग लड़कियों के लिए ये नाम रख सकते हैं।
सावनी: अगर आपकी लालडी का जन्म भगवान शिव के प्रिय और पावन महीने सावन में हुआ है तो आप उसका नाम सावनी रख सकते हैं। इस नाम का संबंध शिव और मॉनसून दोनों से होता है। दरअसल बरसात के मौसम में सुबह के समय गाए जाने वाले राग को सावनी कहते हैं।
वृष्टि: वृष्टि का अर्थ बारिश से होता है। यह नाम यूनिक होने के साथ ही बहुत खूबसूरत भी है। आप अपनी बेटी का नाम वृष्टि भी रख सकते हैं।
शाओनी : अगर आप बेटी के लिए यूनिक नाम देख रहे हैं, जो इस मौसम से मिलता-जुलता हो, नाम देख सकते हैं। आप शाओनी भी नाम रख सकते हैं। मानसून के दौरान पैदा होने वाले को शाओनी कहते।
लड़कों के लिए बारिश से जुड़ा नाम
मेघ: जिस तरह लड़कियों के लिए मेघना नाम है, उसी तरह लड़कों के लिए मेघ नाम रख सकते हैं। मेघ का अर्थ भी बादल से होता है। यह नाम छोटा होने के साथ ही अर्थपूर्ण भी है।
मुकिल: मुकिल नाम का अर्थ भी बादल से होता है. बादल और बारिश से जुड़ा होने के कारण मुकिल नाम भी आप अपने लाडके लिए रख सकते हैं।
वर्शल: अगर आप अपने बेटे के लिए 'व' अक्षर से कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो वर्शल नाम भी रख सकते हैं. वर्शल का अर्थ होता है वर्षा या बारिश।



Click it and Unblock the Notifications
