Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
समर वेकेशन में बच्चों को बिजी रखने के 7 मजेदार तरीके, पड़ोसी भी कहेंगे बच्चे हों तो ऐसे
Summer Activities For Kids: गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हुई है,कुछ बच्चे तो फैमिली के साथ घूमने निकल गए हैं और कुछ घर पर ही बोर हो रहे हैं। हालांकि होमवर्क मिला हुआ है लेकिन पूरा दिन मासूम बच्चे पढ़ें भी तो कितना पढ़ें। ऐसे में कुछ तो ऐसा करने के लिए हो जिसे कर उनका कुछ टाइम पास हो और कुछ नया सीखने के लिए भी मिले। अगर आपके बच्चे भी इसी तरह परेशान हो रहे हैं तो फिक्र नॉट, हम आपके बच्चों के लिए कुछ ऐसे एक्टिविटी टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें कर उनका माइंड भी डेवलप होगा और मस्ती की मस्ती हो जाएगी।
1. ड्राइंग और पेंटिंग
बच्चों को कलात्मक गतिविधियों में शामिल करें, जैसे कि पेंटिंग, ड्राइंग, या पेपर क्राफ्ट। ये सब करने में बच्चों को बहुत ही मजा आता है। साथ ही वो कुछ रचनात्मक भी सीखते हैं।

2. बनाएं मिनी शेफ
बेशक बड़े होने के बाद लोगों को खाना बनाने में मजा न आता हो लेकिन बच्चों को खाना बनाने में बहुत ही मजा आता है। लड़कियों को रोटी बेलने में मजा आता है तो लड़कों को सब्जियां काटने में। ऐसे में आप उन्हें कुछ क्रिएटिव सीखाने के लिए कुकिंग में हेल्प ले सकते हैं।

3. गार्डनिंग
बच्चों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करना अच्छा लगता है। घर की बालकनी में या छत पर सुबह और शाम के समय बच्चों के साथ गार्डनिंग करें। ऐसा करने से एक तो वो कुछ नया सीखेंगे और दूसरा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार भी बनेंगे।
4. खेल
अगर समर वेकेशन में बच्चों के साथ कहीं आउटिंग के लिए नहीं गए हैं तो कोई बात नहीं पार्क में ही चले जाएं। वहां उनके साथ कुछ ऐसे खेल खेलें जिनसे उनकी शारीरिक गतिविधियां हों। जैसे साइकिल चलाना, क्रिकेट खेलना, बैडमिंटन खेलना आदि।
5.म्यूजिक और डांसिंग सीखाना
लड़के हों या लड़कियां सभी को डांसिंग और सिंगिंग बहुत पसंद होती है। उनके इंटरेस्ट के अनुसार, उन्हें म्यूजिक या डांसिंग क्लास दिलवाएं। या फिर उन्हें कोई नया संगीत वाद्ययंत्र बजाना सीखाएं।

6. बच्चों को घर के काम दिखाएं
अपने बच्चों को घर के छोटे-मोटे कामों में मदद करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे वे जिम्मेदार बनेंगे और उन्हें सेल्फ- कॉन्फिडेंस मिलेगा। अगर कभी ऐसा समय आए कि उन्हें अकेले रहना पड़े तो ऐसे समय में वो परेशान न हों।
7. योग सिखाएं
योग का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। बच्चों को योग सिखाएं और उन्हें बताएं कि ये हमारी स्वस्थ जीवनशैली के लिए कितना जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
