Latest Updates
-
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत
Banned Baby Names : दुनियाभर में बैन हैं ये बच्चों के नाम, रखने पर बन सकते हैं पैरेंट्स के लिए आफत!
Banned Baby Names Around the World : अक्सर पैरेंट्स सोचते हैं कि अपने बच्चे का नाम रखना पूरी तरह उनका पर्सनल मामला है। लेकिन सच्चाई ये है कि दुनिया के कई देशों में ऐसा करना इतना आसान नहीं है। कुछ देशों में नामों को लेकर इतने सख्त नियम हैं कि अगर आपने कोई "गड़बड़" नाम चुन लिया तो बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र ही रिजेक्ट हो सकता है।
अमेरिका जैसे विकसित देश में भी कई ऐसे नाम हैं जिन्हें रखना कानूनन मना है। अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में नामों को लेकर अलग-अलग नियम लागू हैं। जैसे कैलिफोर्निया में बच्चों के नाम में केवल अंग्रेजी के 26 अक्षरों (A-Z) का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। कोई स्पेशल कैरेक्टर जैसे é, ñ, या @ इस्तेमाल करना मना है। आइए जानते हैं दुनियाभर में कौन-कौन से नाम को बैन कर दिया गया है और वजह?

अमेरिका में बैन 10 नाम
- King
- Queen
- Jesus Christ
- III
- Santa Claus
- Majesty
- Adolf Hitler
- Messiah
- @
- 1069
इन पर बैन धार्मिक, राजनीतिक या तकनीकी वजहों से लगाया गया है।
बाकी देशों में नामों पर कैसे हैं अजीब नियम?
अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं है। जापान, न्यूजीलैंड, फ्रांस, स्वीडन और कई देशों में भी नामों पर चौंकाने वाले नियम हैं।
Nutella - फ्रांस
Nutella एक पॉपुलर चॉकलेट स्प्रेड है, लेकिन फ्रांस में बच्चे का नाम 'Nutella' रखना बैन है। कोर्ट ने इसे रिजेक्ट किया क्योंकि बच्चे का स्कूल में मज़ाक बन सकता है।
IKEA - स्वीडन
फर्नीचर ब्रांड IKEA का नाम बच्चों के लिए भी बैन है। स्वीडन में ब्रांड नामों को बच्चों के नाम के तौर पर मान्यता नहीं दी जाती।
Saint - न्यूजीलैंड
यहां 'Saint', 'Prince', 'Princess' जैसे शाही टाइटल वाले नामों को मंजूरी नहीं मिलती। सरकार का मानना है कि ऐसे नाम बच्चों को सामाजिक परेशानी में डाल सकते हैं।
Akuma - जापान
'Akuma' का मतलब होता है 'शैतान'। एक पैरेंट्स ने ये नाम रखा था लेकिन जापान की सरकार ने फौरन नाम रिजेक्ट कर दिया। ऐसा नाम बच्चों के लिए नेगेटिव छवि बना सकता है। इसके अलावा पिकाचू नाम पर बैन लगा हुआ।
Scrotum - मेक्सिको
यह नाम तो सुनते ही शर्म आ जाए! मेक्सिको के एक राज्य में एक कपल ने अपने बेटे का नाम Scrotum रखने की कोशिश की, लेकिन रजिस्ट्रार ने साफ मना कर दिया।
Thor - पुर्तगाल
यहां भी 'Thor', 'Nirvana', 'Paris' जैसे नाम बैन हैं। सरकार का मानना है कि नाम यूनिक हो सकते हैं, लेकिन कुछ हद तक पारंपरिक और सामाजिक रूप से स्वीकार्य भी होने चाहिए।
C से नाम? - आइसलैंड
आइसलैंड में लैटिन अक्षर 'C' का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए 'Camilla' जैसे नाम भी वहां मान्य नहीं हैं।
खलीसी- इंग्लैंड
इंग्लैंड के विल्टशायर में 2024 में 29 वर्षीय लूसी की छह साल की बेटी का पासपोर्ट आवेदन सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उसका नाम 'खलीसी' था। यह नाम हिट टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से लिया गया था। यूके पासपोर्ट ऑफिस का कहना था कि यह नाम ट्रेडमार्क है और वार्नर ब्रदर्स की अनुमति के बिना पासपोर्ट जारी नहीं किया जा सकता।
Full Stop - न्यूजीलैंड
यहां नाम में पंक्चुएशन मार्क जैसे फुल स्टॉप, कॉमा, आदि लगाने की इजाज़त नहीं है। 'Full Stop' जैसे नाम सीधे रिजेक्ट कर दिए जाते हैं। न्यूजीलैंड की सरकार ने एक बार कहा था, "नाम जीवनभर का तोहफा होता है।" ये सिर्फ एक पहचान नहीं, एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। ऐसा नाम चुनें जो बच्चे की इज़्ज़त बढ़ाए, उसका आत्मविश्वास बनाए और उसे कहीं शर्मिंदा न करे।
तो अगली बार जब आप अपने बच्चे का नाम चुनें, तो थोड़ा ट्रेंड से हटकर सोचें - लेकिन इतना हटकर भी नहीं कि नाम ही बैन हो जाए!



Click it and Unblock the Notifications











