Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Basant Panchami 2024 : मां सरस्वती पर रखें बेटियों के ये यूनिक नाम, पढ़ाई में हमेशा अव्वल आएगी लाड़ली
Girl Names Inspired By Sarswati Goddess saraswati : इस साल 14 फरवरी को देशभर में बसंती पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती को विद्या की देवी कहते हैं। विद्या और ज्ञान का भंडार मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस पावन पर्व पर घर में नन्हे मेहमान का आना शुभ संकेत माना जाता है।
देवी सरस्वती को अनेक नामों से जाना जाता है और खास बात यह है कि आप मां सरस्वती के अनेक नामों के ऊपर अपनी बेटी को नाम दे सकते हैं।

यहां हम आपको मां सरस्वती के कुछ लोकप्रिय नाम बता रहे हैं। बेबी गर्ल के लिए दी गई नामों की इस लिस्ट में से आपको जो भी नाम पसंद आए, उसे आप चुन सकते हैं।
आशवी : आशवी नाम दे सकते हैं। इस नाम का मूल अर्थ 'धन्य' है। इसका एक और अर्थ है - 'विजयी'। इस नाम का मतलब देवी सरस्वती भी होता है।
अयाना: यह नाम वास्तव में अद्वितीय है और इसका अर्थ होता है मासूम। आपकी बेटी इस नाम के प्रभाव से हमेशा मासूमियत भरपूर रहेगी और जीवन में उन्नति करेगी। यह नाम माता सरस्वती के नामों में से एक है।
आयरा : देवी सरस्वती के नामों की लिस्ट में आयरा नाम भी आता है। आयरा नाम का अर्थ है 'सम्मानित व्यक्ति'। इस नाम के अन्य अर्थ 'पृथ्वी' और 'चौकस' हैं और यह देवी सरस्वती का एक नाम है।
अक्षरा : अक्षरा नाम का सीधा अर्थ होता है अक्षर। इस नाम को बहुत पसंद किया जाता है। यह नाम देवी सरस्वती को संदर्भित करता है। आप अपनी बेबी गर्ल के लिए इस नाम को भी चुन सकते हैं।
अनुषतुभी : अनुषतुभी नाम का मतलब होता है 'प्रशंसा करना' और 'भाषण देना'। देवी सरस्वती वाणी की भी स्वामिनी हैं इसलिए यह नाम उनसे जुड़ा हुआ है।
गिरवानी : इस नाम का मतलब होता है रानी। मां सरस्वती और पार्वती को इस नाम से बुलाया जाता है।
दिव्यांगा : सुंदर, पवित्र और शुभ शरीर वाली नारी को दिव्यांगा कहा जाता है। हिंदू धर्म में मां सरस्वती को भी दिव्यांगा कहा गया है।
काव्या : यह नाम माता सरस्वती का ही एक नाम है। इस नाम को सुनकर ही शांति मिलती है। काव्या का मतलब 'काव्य और कविता' से जुड़ा हुआ होता है। बेटी का नाम काव्या रखने पर बेटी की रूचि कविताओं में हो सकती है।
नायरा : माता सरस्वती की अद्भुत सुंदरता को वर्णित करता यह शब्द नायरा आपकी बेटी के लिए एक अच्छा नाम हो सकता है। इस शब्द का अर्थ 'गुलाब' होता है और यह माता सरस्वती का एक नाम भी है।
सौम्या : सौम्या का मतलब है जिसका व्यवहार सौम्य और सरल हो। इस नाम पर यदि आप अपनी बेटी का नाम रखेंगी तो ये बेटी के व्यवहार को हमेशा सौम्य बनाए रखने में मदद करेगा। माता सरस्वती को भी सौम्या नाम से जाना जाता है।
विदुषी : बुद्धिमान महिला को विदुषी कहते हैं। यह भी माता सरस्वती के नाम का पर्याय है।
वाची: मां सरस्वती की मधुर वाणी के कारण उन्हें वाची कहा जाता है। वाची का अर्थ है मधुर।
ऋचा : ऋचा का अर्थ है जीवन का निर्वाह करने वाला। इसका अर्थ वेदों में लेखन, भजन और मंत्र है। यह नाम भी मां सरस्वती से जुड़ा हआ है।
वेदा: इस नाम का मतलब होता है महाज्ञानी और ज्ञान से भरा हुआ और पवित्र। मुकेश अंबानी ने भी अपनी पोती का यही नाम रखा है!



Click it and Unblock the Notifications
