Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Basant Panchami 2026:बसंत पंचमी पर जन्मी बेटी के लिए चुनें मां सरस्वती से जुड़े ये सुंदर नाम, चमक उठेगा भाग्य
Basant Panchami Baby Girl Names: बसंत पंचमी का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी का दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन लोग पीले कपड़े पहनकर देवी की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही, माता को पीले पुष्प व भोग भी चढ़ाए जाते हैं। बसंत पंचमी को विद्यारंभ और नामकरण के लिए शुभ माना जाता है। अगर आपके घर बेटी का जन्म हुआ है, तो आप अपनी लाडली का नाम मां सरस्वती से प्रेरित दिव्य नामों पर रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि बच्चों को मां सरस्वती के नाम से जुड़ा नाम देने से उनके जीवन में रचनात्मकता, बुद्धिमता और कोमलता है। यहां हम आपके लिए लाएं हैं मां सरस्वती से प्रेरित 50 सुंदर नाम, जिनके अर्थ भी बेहद खास हैं।

बेटी को दें मां सरस्वती से प्रेरित ये खूबसूरत नाम
1. वसंतिका (Vasantika) - बसंत से जुड़ा
2. सार्वी (Sarvi) - ज्ञान और बुद्धि से भरपूर
3. वाणिका (Vanika) - मधुर वाणी वाली
4. ज्ञान्या (Gyanya) - ज्ञान से युक्त
5. सारिका (Sarika) - विदुषी, कोमल स्वर वाली
6. वेदिका (Vedika) - वेदों का ज्ञान रखने वाली
7. श्रुति (Shruti) - पवित्र ध्वनि, संगीत की समझ
8. स्वरा (Swara) - संगीत की मधुर ध्वनि
9. तान्वी (Tanvi) - कोमल, सुंदर
10. काव्या (Kavya) - कविता जैसी सुंदर
11. मेधा (Medha) - तीव्र बुद्धि
12. हंसिका (Hansika) - पवित्रता का प्रतीक, हंस जैसी
13. नाद्या (Nadya) - ध्वनि, संगीत की आत्मा
14. रागिनी (Ragini) - शास्त्रीय संगीत की धुन
15. सुमेधा (Sumedha) - श्रेष्ठ बुद्धि
16. वेद्या (Vedya) - जानने योग्य, ज्ञानमयी
17. कला (Kala) - कला और सृजन की देवी
18. भाविका (Bhavika) - भावनाओं से भरी
19. शार्वी (Sharvi) - माँ सरस्वती का एक नाम
20. गीतिका (Geetika) - मधुर गीत
21. ज्ञानवी (Gyanvi) - ज्ञान से युक्त

22. श्राव्या (Shravya) - सुनने योग्य, मधुर
23. माधवी (Madhavi) - वसंत की बेल, सौंदर्य
24. वीणा (Veena) - माँ सरस्वती का वाद्य
25. स्वान्या (Swanya) - पवित्र ध्वनि
26. विद्या (Vidya) - ज्ञान
27. रितिका (Ritika) - सृजनशील, परंपरागत
28. नादिका (Nadika) - संगीत से जुड़ी
29. सारया (Saraya) - सार्थक, श्रेष्ठ
30. हंसिका (Hansika) - हंस से जुड़ा, पवित्र
31. मृदुला (Mridula) - कोमल स्वभाव वाली
32. कलिका (Kalika) - कली, नई शुरुआत
33. श्रेयसी (Shreyasi) - श्रेष्ठ, मंगलकारी
34. निधिका (Nidhika) - अमूल्य धरोहर
35. सार्वीका (Sarvika) - सर्वगुण संपन्न
36. ध्वन्या (Dhvanya) - ध्वनि से जुड़ी
37. साहित्यिका (Sahityika) - साहित्य प्रेमी
38. भाव्या (Bhavya) - दिव्य, सुंदर
39. वेदांशी (Vedanshi) - वेदों का अंश
40. स्वस्तिका (Swastika) - मंगल का प्रतीक
41. ज्ञानिका (Gyanika) - छोटी ज्ञानी
42. सारिका (Sarika) - गीत गाने वाली चिड़िया
43. अक्षरा (Akshara) - अविनाशी, वर्ण
44. सृष्टिका (Srishtika) - सृजन करने वाली
45. राग्या (Ragya) - संगीत से जुड़ी
46. काविशा (Kavisha) - कवियों की रानी
47. स्वाध्या (Swadhya) - आत्म-अध्ययन
48. सारंगी (Sarangi) - संगीत वाद्य
49. विदुषिका (Vidushika) - बुद्धिमती
50. सार्या (Sarya) - सार्थक और श्रेष्ठ



Click it and Unblock the Notifications
