Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
प्रेग्नेंसी में सोते समय पैरों के बीच में लगाएं तकिया, होंगे ये फायदे
प्रेग्नेंसी पीरियड किसी भी महिला के लिए सबसे कठिन दिन माने जाते हैं। प्रेग्नेंसी के नौ महीनों में महिला को कमर में दर्द से लेकर पैरों में सूजन व ठीक से नींद ना आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं, जिनका इलाज दवाइयों के जरिए नहीं किया जा सकता है। इसलिए, आपको कुछ अतिरिक्त उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है। मसलन, अगर आप अपने दोनों पैरों के बीच में तकिया रखकर सोती हैं, तो यह स्थिति अधिक आरामदायक हो सकती है।
दरअसल, प्रेग्नेंसी पीरियड में डॉक्टर महिला को करवट लेकर सोने की सलाह देते हैं। इस दौरान अगर बाईं ओर करवट लेकर सोया जाता है तो यह अधिक आरामदायक होता है। इतना ही नहीं, करवट लेकर सोते समय महिला को अपने पैरों के बीच एक तकिया अवश्य रखना चाहिए। यह छोटा सा कदम उनकी कई समस्याओं को आसानी से ठीक कर देता है। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि प्रेग्नेंसी पीरियड में पैरों के बीच में तकिया रखकर सोने से क्या लाभ मिल सकते हैं-

दर्द में मिलता है आराम
पैरों के बीच में तकिया रखकर सोने का एक लाभ यह होता है कि इससे महिला को पीठ और कूल्हे के दर्द से काफी हद तक राहत मिलती है। दरअसल, जब आप करवट लेकर सोती हैं तो इससे आपकी रीढ़ की हड्डी न्यूट्रल पोजिशन में आ जाती है। ऐसे में पैरों के बीच में तकिया रखने से आपको काफी आराम महसूस होता है।
साइटिका के दर्द को कम कर सकता है
साइटिका में आमतौर पर कूल्हे में और पैर के पिछले हिस्से में दर्द का अनुभव होता है। इस सिचुएशन में अगर स्लीपिंग पोजिशन पर ध्यान दिया जाए तो ऐसे में साइटिका के दर्द से काफी आराम मिलता है। दरअसल, साइटिका दर्द होने पर अगर आप ऐसी पोजिशन में सोती है, जिससे आपकी पीठ का निचला हिस्सा और कूल्हे मुड़ जाते हैं, तो इससे नर्व अधिक कंप्रेस होती है और दर्द बद से बदतर हो जाता है। ऐसे में घुटनों के बीच में पिलो रखने से कंप्रेशन को कम करने में मदद मिलती है और इससे दर्द से भी राहत मिलती है।
सुधरता है पोश्चर
शोध में पाया गया है कि नॉन-सिमेट्रिकल पोश्चर में सोने से स्पाइन में नेगेटिव स्ट्रक्चरल इफेक्ट पड़ता है। जिससे महिला को बहुत अधिक परेशानी होती है। लेकिन जब आप अपने पैरों के बीच एक तकिया लगाकर सोते हैं, तो इससे आपको स्लीप पोश्चर इंप्रूव करने में मदद मिलती है। जिससे आपकी स्पाइनल हेल्थ भी मेंटेन होती है। जिससे महिला को काफी राहत मिलती है।
इंप्रूव होता है ब्लड सर्कुलेशन
अगर प्रेग्नेंसी में महिला को पैरों में सूजन आदि की समस्या होती है तो इस सिचुएशन में भी दोनों पैरों के बीच में तकिया लगाकर सोने से फायदा मिलता है। यह देखने में आता है कि ऐसा अक्सर पैरों की तरफ ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से ना होने के कारण होता है। लेकिन जब आप पैरों के बीच में तकिया लगाकर सोती हैं, तो इससे पैरों की तरफ ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। जिससे पैरों में होने वाली सूजन काफी हद तक कम होती है। साथ ही साथ, पैरों में होने वाले तेज दर्ज और जलन से भी आराम मिलता है।
अपनाएं ये टिप्स
यह सच है कि प्रेग्नेंसी पीरियड में पैरों के बीच में तकिया लगाकर सोना काफी अच्छा रहता है। लेकिन ऐसी कई महिलाएं होती हैं, जिन्हें नॉर्मल तकिए के साथ ऐसा करना आरामदायक नहीं होता है। इस सिचुएशन में आपके लिए सबसे अच्छा तरीका यह होता है कि आप खास डिजाइन के तकियों का इस्तेमाल करें। मसलन, इन दिनों मार्केट में अलग से प्रेग्नेंसी पिलो मिलते हैं और अगर महिला इसका इस्तेमाल करती हैं तो यह उनके लिए अधिक कंफर्टेबल रहता है। ये तकिए आपकी बॉडी को हग करते हैं और इसमें एक पीस होता है, जिसे आप अपने घुटनों के बीच फिट कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
