Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
भारती और हर्ष ने दिखाई 'काजू' की पहली झलक, रखा बेहद यूनीक नाम; अर्थ जानकर आप भी कहेंगे- 'वाह'
Bharti Singh Son Name Meaning: टेलीविजन की 'कॉमेडी क्वीन' भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर माता-पिता बनने के सुखद अहसास को जी रहे हैं। अपने बड़े बेटे 'लक्ष' (गोला) की शरारतों से इंटरनेट पर राज करने वाले इस कपल ने अब अपने छोटे लाडले, जिसे वे प्यार से 'काजू' कह रहे हैं, की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। फैंस लंबे समय से नन्हे मेहमान का चेहरा देखने और उसका नाम जानने के लिए बेताब थे।
लेकिन जिस चीज ने सबका ध्यान सबसे ज्यादा खींचा, वह है बच्चे का यूनीक नाम और उसका बेहद खास अर्थ। आइए जानते हैं भारती और हर्ष के घर आए इस नन्हे बेटे का नाम और उसका शानदार अर्थ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'काजू' की पहली तस्वीर
भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल और व्लॉग के जरिए अपने छोटे बेटे, जिसे वे प्यार से 'काजू' बुला रहे हैं, की पहली फोटो शेयर की है। तस्वीर में नन्हा काजू नीली और सफेद रंग की ड्रेस में बेहद प्यारा लग रहा है। बड़े भाई 'गोला' (लक्ष) के साथ उसकी बॉन्डिंग देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
'गोला' के बाद अब 'काजू'
भारती और हर्ष हमेशा से अपने बच्चों के निकनेम खाने-पीने की चीजों पर रखने के लिए जाने जाते हैं। जहां उनके पहले बेटे का नाम 'लक्ष' है लेकिन दुनिया उसे 'गोला' के नाम से जानती है, वहीं दूसरे बेटे का निकनेम 'काजू' रखा गया है। भारती ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जैसे गोला गोल-मटोल था, वैसे ही छोटा बेटा काजू की तरह बहुत 'प्रेशियस' और छोटा सा है, इसलिए यह नाम उन पर एकदम फिट बैठता है।
रिवील हुआ असली यूनीक नाम जानें उसका अर्थ
सिर्फ निकनेम ही नहीं, भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नाम भी काफी सोच-समझकर रखा है। कपल ने अपने बेटे का नाम यशवीर रखा है। ये नाम जितना सुनने में सुंदर लग रहा है उसका अर्थ भी उतना ही खास है। बता दें कि यशवीर नाम हिंदी और संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है यशस्वी, वीर, प्रसिद्ध, दौरवशाली। बच्चे की राशि वृश्चिक बनती है और इस राशि के बच्चे अति भाग्यवान और बुद्धिमान होते हैं।
कब हुआ था काजू का जन्म
जानकारी के लिए बता दें कि काजू का जन्म 19 दिसंबर 2025 को हुआ था। भारती और हर्ष दूसरी बार पेरेंट्स बने थे। हालांकि भारती कई बार अपने बच्चों के साथ नजर आईं लेकिन अभी तक उन्होंने बेटे की झलक नहीं दिखाई थी। वैसे तो फेस अभी भी रिवील नहीं हुआ है लेकिन गोला की गोद में काजू की तस्वीर वायरल हो रही है।
फैंस और सेलिब्रिटीज ने लुटाया प्यार
जैसे ही भारती और हर्ष ने अपने बच्चे का नाम इंस्टाग्राम पर रिवील किया लोगों ने बधाइयों का तांता लगा दिया। मौनी रॉय से लेकर सुनील शेट्टी तक ने उन्हें बधाई दी। भारती सिंह ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है और हर्ष व गोला ने नीले रंग का कुर्ता व सफेद पजामा पहना हुआ है। पूरा परिवार साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
