Latest Updates
-
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
41 की उम्र में दूसरी बार मां बनी भारती सिंह, जानें पोस्ट डिलीवरी खुद को जल्दी रिकवर करने की टिप्स
Bharti Singh Second Baby: कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हां, भारती सिंह दोबारा मां बन चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 19 दिसंबर 2025 की सुबह बेटे को जन्म दिया है। वो 'लाफ्टर शेफ्स 3' की शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन उनका वॉटर बैग फट गया, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया। जहां भारती ने 41 साल की उम्र में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' की टीम ने एक वीडियो शेयर कर भारती के मां बनने पर खुशी जाहिर की है। फैंस और सेलेब्स भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को फिर से पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये कपल पहले से भी एक बेटे के पेरेंट्स हैं।

बेटी की थी चाहत
डिलीवरी से पहले भारती सोशल मीडिया पर लगातार अपने फैंस को हेल्थ अपडेट देती रहती थीं। भारती हमेशा से चाहती थीं कि उन्हें एक बेटी हो। कई इंटरव्यू में भी भारती ने ये बात भी कही कि वह चाहती हैं कि उनके यहां इस बार लक्ष्मी जन्म ले यानी कि बेटी का जन्म हो। लेकिन अब उनके घर फिर से बेटे ने जन्म लिया है। 19 दिसंबर को भारती ने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म से कपल के घर में जश्न का माहौल है। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस और सेलेब्स भारती और हर्ष लिंबाचिया को बधाई दे रहे हैं।
'लाफ्टर शेफ्स 3' को होस्ट कर रही थीं भारती
भारती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान काम किया है। बता दें कि भारती इन दिनों कुकिंग कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' में नजर आ रही थीं। वो इस शो में होस्ट हैं। शो में अली गोनी, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, तेजस्वी प्रकाश और जन्नत जुबैर सहित कई स्टार्स हैं।
पोस्ट-डिलीवरी रिकवरी के लिए टिप्स
भारती सिंह 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं। कई बार डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में समय लग जाता है। बच्चे के जन्म के बाद मां का सारा समय उसी की देखभाल में चला जाता है। लेकिन नई मां को पोस्ट-डिलीवरी अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। बच्चे को जन्म देने के दौरान शरीर कई तरह की तकलीफों से गुजरता है। ऐसे में, चाहे आपकी नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन,आपको अपने शरीर पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवर होना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें -
1. पर्याप्त आराम करें
डिलीवरी के बाद आपको भरपूर आराम करना चाहिए, इसलिए जितना हो सके नींद लें। बच्चे के सोते समय आप भी सोएं ताकि शरीर जल्दी रिकवर हो।
2. पौष्टिक आहार लें
डिलीवरी के बाद अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। अपनी डाइट में साबुत अनाज, दाल, हरी सब्जियां, दूध, फल और प्रोटीन अधिक मात्रा में शामिल करें। साथ ही, पानी खूब पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रह सके।
3. हल्की एक्सरसाइज करें
डिलीवरी के एक सप्ताह के बाद डॉक्टर की सलाह से हल्की वॉक, योग या केगल एक्सरसाइज शुरू कर सकती हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करने से शरीर में एनर्जी आएगी। लेकिन यदि आपको किसी भी तरह की समस्या या थकान महसूस हो, तो एक्सरसाइज करना बंद कर दें।
4. परिवार से मदद लें
मां बनने के बाद आपको अपने शरीर का खास ख्याल रखना चाहिए। सारे काम खुद से करना जरूरी नहीं है। अपने परिवार और दोस्तों से मदद लें। इससे आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने का समय मिल सकेगा और आप जल्दी रिकवर कर पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
