Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Sambhavna Seth की हुई यूट्रस पॉलिप की सर्जरी, क्या है ये समस्या जिसकी वजह से मां बनने में आती है अड़चन
Sambhavna Seth undergoes surgery : भोजपुरी एक्ट्रेस और आइटम डांसर संभावना सेठ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी तबीयत काफी खराब हो गई और इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दरअसल संभावना सेठ की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से एक्ट्रेस की सर्जरी करानी पड़ी थी। दरअसल, संभावना सेठ के यूट्रस में पॉलिप था जिसे सर्जरी के बाद रिमूव करवाना पड़ा।
एक्ट्रेस ने अपने इस सर्जरी के बारे में अपने ब्लॉग के माध्यम से जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कुछ वजहों के चलते वो इस सर्जरी को डिले कर रही थी। लेकिन फिर अचानक से हुए इस दर्द की वजह से उन्हें ये सर्जरी करवानी पड़ी।
वैसे आपको बता दें कि एक्ट्रेस मां बनने के लिए आईवीएफ ट्रीटमेंट तक ले चुकी है। लेकिन अभी तक उनका ये सपना अधूरा ही है। अब एक्ट्रेस के यूट्रस में पॉलिप की सर्जरी करवानी पड़ी। आइए जानते है कि आखिर क्या होता है और कैसे गर्भाशय में पॉलीप्स इंफर्टिलिटी की वजह बनता है।

क्या होता है यूट्रस पॉलिप?
यूट्रस पॉलिप, जिन्हें एंडोमेट्रियल पॉलीप्स भी कहा जाता है, गर्भाशय में पॉलीप्स या यूट्रस में पॉलीप्स इनफर्टिलिटी की वजह बन सकती है। दरअसल, जब गर्भाशय में पॉलिप्स बनता है, तो इससे निषेचित अंडे यानी फर्टिलाइज्ड एग को गर्भाशय (एंडोमेट्रियम) की परत से जुड़ने में बाधा आती है। पॉलीप्स पुरूष के शुक्राणु (Sperm) को अंडे से जुड़ने से रोकता है। ऐसे में स्पर्म को गर्भाशय में प्रवेश करने में परेशानी होती है, जिसकी वजह से महिलाओं में इनफर्टिलिटी की परेशानी होती है।
गर्भाशय पॉलीप्स के लक्षण और संकेत इस प्रकार हैं:
- मेनोपॉज के बाद योनि से रक्तस्राव।
- मासिक धर्म के बीच रक्तस्राव।
- अक्सर से पीरियड आने देर तक रहना और हैवी ब्लीडिंग होना।
- बांझपन।
- लाइट ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होना।
इलाज
यूट्रस पॉलीप्स का इलाज इसके लक्षणों और साइज पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में जहां दवाईयों से भी काम हो जाता है तो वहीं कई गंभीर मामलो में हिस्टेरोस्कोपी की मदद से यूट्रस से पॉलीप्स निकाल दिया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications