Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
Breastfeeding Tips दूध पिलाने के बाद भी बच्चा कहीं भूखा तो नहीं? स्तनपान कराने वाली माएं ऐसे पता लगाए
How to Know if Baby is Getting Enough Milk : शिशु के लिए मां का दूध बेहद आवश्यक होता है। ज्यादात्तर लोग जानते है कि बच्चे को कम से कम छह माह तक मां का ही दूध पिलाना चाहिए। हालांकि कई महिलाएं शुरूआत में कम दूध होने की वजह से परेशान हो जाती है।
कम ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई की वजह से कई महिलाओं परेशान हो जाती है। ऐसे में कई मांओं का एक ही टेंशन सताती है कि उनके बच्चे को सही मात्रा में दूध मिल रहा है या नहीं? आइए ब्रेस्टफीडिंग मांओं को बताते है कुछ खास टिप्स जिससे वो पता कर सकती हैं कि उन्हें सही मात्रा में दूध मिल रहा है या नहीं?

इन बातों पर दें खास ध्यान
- अक्सर बड़े-बुजुर्गों का कहना है कि भूख लगने पर बच्चा रोने लगता है लेकिन इसके पीछे अन्य वजह भी हो सकती है।
- आमतौर पर बच्चे भूख लगने पर दूध के लिए अधिक बार रोते हैं और जैसे ही माएं उन्हें दूध पर लगाती हैं, तो वे अधिक देर तक दूध पीते हैं।
- अगर बच्चे का पेट भरा है, तो दूध पीने के बाद वह संतुष्ट और खुश दिखाई देगा। खेलता रहेगा, रोएगा नहीं। इससे आप समझ सकते हैं कि बच्चे का पेट भरा हुआ है।
- दूध पीने के बाद बच्चे का मुंह और जीभ अगर गीली नजर आए, तो समझ लें कि बच्चे ने ठीक से दूध पी लिया है।
- मां का दूध पीने के 2 से 3 घंटे तक बच्चा अच्छे से नींद ले रहा है, तो पता चला बच्चे का पेट भरा हुआ है।
- ब्रेस्टफीडिग के समय बच्चे के गले पर ध्यान दे अगर दूध पीने के बाद गले से आवाज आएगी, तो मतलब है कि बच्चा दूध पी रहा है।
- बच्चे के दूध पीने के बाद के स्तनों में हल्कापन महसूस होता है और स्तन नरम पड़ जाते हैं।
इतनी देर में पिलाएं दूध
डॉक्टर कहते हैं कि बच्चा अगर हर 2-3 घंटे में दूध पिएं और 24 घंटे में 8-12 बार, तो यह इस बात का संकेत है कि बच्चे को भरपूर दूध मिल रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
