Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
लंबे सफर में शिशु को ब्रेस्टफीडिंग में नहीं होगी परेशानी, बस इन बातों का ध्यान रखें
स्तनपान कराना नई माताओं के लिए तब एक चुनौती भरा काम बन जाता है। जब माँ और बच्चे को लंबी यात्रा करनी पड़ती है। कई मांओं के साथ ये कॉमन प्रॉब्लम है कि बस, ट्रेन या फ्लाइट में न्यू बोर्न बेबी को कैसे फीड कराएं। ट्रेवल के दौराना भूख से रोते-बिलखते बच्चे को संभालना और ब्रेस्टमिल्क लीकेज से बचना जैसे समस्याएं भारी लगने लगती है। हालांकि अगर आप थोड़ी प्लानिंग के साथ चले, तो इस समस्या का भी हल है। आइए जानते है कैसे ट्रेवलिंग के दौरान ब्रेस्टफीडिंग को ईजी बना सकते हैं।
कार से ड्राइव करते हुए
अगर आप कार से लॉन्ग ड्राइव कर रहे हैं, तो सबसे पहले उसकी सेफ्टी को देखते हुए कार सीट का इस्तेमाल करें। कभी भी चलती गाड़ी में बच्चें को दूध न पिलाएं। बच्चें को दूध पिलाने के लिए कहीं रास्ते में गाड़ी रोके और फीड कराएं। अपने रास्ते के बीच में पड़ने वाले पड़ावों का जायजा लें। इसके बाद ही आप फीड के लिए शेड्यूल बनाएं।

खुद को हाइड्रेट रखें
सफर के दौरान खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें। ताकि शिशु के लिए पर्याप्त मात्रा में दूध हो सकें।
ब्रेस्टफीडिंग फ्रैंडली ड्रेस पहनें
आप कैसे भी ट्रेवलिंग कर रही हैं, लेकिन ब्रेस्टफीडिंग को आसान बनाने के लिए ब्रेस्टफीडिंग फ्रैंडली ड्रेस पहनें। इससे स्तनपान करवाने में आप बहुत कम्फर्ट फील करेंगी।
ब्रेस्ट मिल्क पंप करके ले जाएं
अगर आपको ट्रेवल के दौरान स्तनपान कराना सहज नहीं लगता है, तो इस स्थिति में आप ब्रेस्ट मिल्क पंप किए गए दूध को साथ में रखें।
ट्रेवल से पहले हैंडवॉश करें
ट्रेवलिंग के दौरान हमारे हाथ कई बार दूषित जगह को छूते हैं, ऐसे में आपको बच्चे को स्तनपान कराने से पहले हमेशा साबुन से अच्छे से हाथ धोएं। अगर सफर के दौरान साबुन उपलब्ध नहीं है, तो हाथों को सैनेटाइज करें। इससे आपके हाथ कीटाणुरहित हो जाएंगे और बच्चें के मुंह में कीटाणु नहीं जाएंगे।
फ्लाइट से ट्रेवल करते हुए ब्रेस्टफीडिंग
कभी-कभी बच्चों के कान में दर्द महसूस होता है जब विमान उड़ान भरते और उतरते हैं। टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान स्तनपान आपके बच्चे की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है। फ्लाइट में आप जब भी स्तनपान करा रही हैं तो शिशु को सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। यदि आप विमान में तरल पदार्थ ले जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप पहले ही एयरलाइन से पहले ही पता कर लें, कहीं बोतल दूध ले जाने पर प्रतिबंध तो नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
