Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
अगर रात को किया प्रेग्नेंसी टेस्ट तो सही रिजल्ट मिलेगा, जानें चैक करने का सही समय
Pregnancy Test At Night: पीरियड मिस होने के बाद सबसे पहले प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने से पहले ही प्रेगनेंसी टेस्ट किया जाता है। यहां आपके लिए यह जानना जरूरी है कि प्रेगनेंसी टेस्ट तभी सही रिजल्ट देता है जब इसे सही समय पर किया जाए। अब ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सही समय क्या होता है?
कहते हैं कि सुबह के पहले यूरिन से प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए क्योंकि इसका रिजल्ट सबसे एक्यूरेट आता है, लेकिन कभी-कभी महिलाएं सुबह तक का इंतजार नहीं कर पाती हैं और उनका मन रात को ही टेस्ट करने का करता है।
ऐसे में आप यह जान लें कि प्रेगनेंसी टेस्ट रात में करने से क्या सही रिजल्ट आ सकता है?

रात में प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकते हैं?
आप रात में प्रेगनेंसी टेस्ट तो कर सकती हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि रिजल्ट बिलकुल सही आएगा। कंसीव करने पर प्लेसेंटा द्वारा ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन यानी HCG बनता है जिसकी मौजूदगी यूरिन में चैक की जाती है।
अगर टेस्ट में यूरिन के अंदर एचसीजी हो तो रिजल्ट में आप प्रेगनेंट आती हैं। यह हार्मोन सुबह के समय यूरिन में रिलीज होता है और इस समय आसानी से यूरिन में इसका पता लगाया जा सकता है। यही वजह है कि प्रेगनेंसी टेस्ट सुबह करने के लिए कहा जाता है।
रात के समय टेस्ट किट की लाइन धुंधली आ सकती है और हो सकता है कि रिजल्ट गलत आए। इसलिए अगर आप अपने प्रेगनेंट होने की खबर जानने के लिए सुबह का इंतजार नहीं कर सकती हैं तो बेहतर रिजल्ट के लिए ब्लड टेस्ट करवा लें। आमतौर पर ओवुलेशन के दो सप्ताह के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करवाया जाता है।
ब्लड टेस्ट है सही विकल्प
एचसीजी हार्मोन का पता लगाने के लिए आप ब्लड टेस्ट भी करवा सकती हैं। ये यूरिन टेस्ट के मुकाबले काफी पहले ही प्रेगनेंसी की न्यूज आपको दे सकता है। कंसीव करने के बाद 7 से 12 दिन के अंदर आपको ब्लड टेस्ट से प्रेगनेंसी का पता चल सकता है। ब्लड टेस्ट से दिन के किसी भी समय टेस्ट करने पर एक ही रिजल्ट आता है, लेकिन यह होम प्रेगनेंसी टेस्ट के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है।

रात में क्यों नहीं कर सकते प्रेगनेंसी टेस्ट
रात में टेस्ट स्ट्रिप ठीक तरह से एचसीजी हार्मोन की एक्यूरेसी पता नहीं चल पाती हैं। रात में यूरिन में एचसीजी बहुत कम होता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि सुबह के समय यूरिन में Hcg की मात्रा सबसे अधिक होती है। ऐसा रात में नहीं होता है और रात को प्रेगनेंट टेस्ट करने पर पॉजीटिव रिजल्ट आने की संभावना न के बराबर होती है। सटीक परिणाम के लिए सुबह के समय ही टेस्ट करें। एक्यूरेट रिजल्ट चाहती हैं तो सुबह ही होम प्रेगनेंसी टेस्ट करना सही होगा।



Click it and Unblock the Notifications
