Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Pregnancy Tips: प्रेग्नेंसी में डायबिटीज महिलाओं के लिए फायदेमंद है काजू!

प्रेग्नेंसी में काजू खाना सही या गलत?
प्रेग्नेंसी में काजू खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। काजू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में काजू खाना सेहत के लिए काफी अच्छा हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक प्रेग्नेंसी में काजू खाने से शिशु का मस्तिष्क विकास हो सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी डाइट में भी काजू को शामिल करने की सलाह दी जाती है। काजू में कैल्शियम, आयरन, फोलेट, प्रोटीन, एनर्जी समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। लेकिन कुछ लोगों को काजू खाने से एलर्जी भी हो सकती हैं। ऐसे में काजू को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

प्रेग्नेंसी में काजू खाने के फायदे
डायबिटीज
प्रेग्नेंट महिलाएं जो डायबिटीज की पेशेंट भी हैं उनको भी इस दौरान अपने आहार में काजू शामिल करना चाहिए। काजू डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद करता है। रिसर्च के मुताबिक काजू शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखता है। जिससे डायबिटीज लेवल बढ़ता नहीं है। औऱ मां बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं।
कब्ज
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं में कब्ज की समस्या आम बात हो जाती है। जिससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में काजू को शामिल कर सकती हैं। क्योकि इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
आयरन
प्रेग्नेंसी में महिलाएं आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाती है। इस कारण काजू को डाइट में शामिल किया जाता है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। काजू महिलाओं में आयरन की मात्रा पूरी करता है।
फोलिक एसिड
प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड एक जरूरी पोषक तत्व है। जो काजू में भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने से होने वाले बच्चे के साथ मां को भी एनीमिया के खतरे से बचाया जा सकता है। बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए भी काजू के सेवन को बहुत जरूरी माना गया है।
प्रेग्नेंसी में काजू को इस तरह अपनी डाइट में करें शामिल
- आपको अगर काजू बर्फी पसंद है तो, तो आप इससे काजू बर्फी भी तैयार कर सकते हैं। स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखेंगा।
- काजू आप ओट्स में मिलाकर भी खा सकते हैं।
- अपने चावल या सब्जी में भी काजू को मिला सकती है।
- काजू को आप सीधे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
- आप चाहे तो काजू को पीसकर इसका पाउडर बना लें, और अपने दूध में मिलाकर पीएं।
लेकिन हर चीज एक मात्रा में खाना फायदेमंद होता है। किसी भी चीज को आ जरुरत से ज्यादा खाएंगे तो वो आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए काजू को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



Click it and Unblock the Notifications