Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Child Development: बच्चा दांत क्यों काटता है ? जानिए इस आदत को कैसे सुधारे
ये बहुत सारे बच्चों के साथ समस्या हो जाती है कि अगर उनकी मां-बाप जिद नहीं पूरी होती है तब वो गुस्से में आकर काटने लग जाते हैं। ये माता-पिता को भी नहीं पता होती है कि वो किस बात पर नाराज होंगे और कब काट लेंगे। लेकिन ये जानना जरूरी है कि आपके बच्चे को काटने की जरूरत क्यों होती है, इसके वैलिड इमोशनल कारण हैं। लेकिन बच्चों के इस बिहेवियर को किसी भी हाल में प्रोत्याहित नहीं करना चाहिए। आपका बच्चे फुल एनर्जी में रहता है, लेकिन किसी बात पर इतना नाराज हो जाता है कि वो किसी पर भी झपट कर उसको अपने दांतों से काट लेता है। दूसरों को चोट पहुंचाना और नुकसान पहुंचाना सहन ना करने वाला व्यवहार है। तो ऐसे में आप अपने बच्चों को आपको या फिर किसी और को भी काटने से रोकने के लिए आपको उपाय करने की जरूरत है, बच्चे को इस आदत में सुधार लाने के लिए यहां बताए उपायों को अपना सकते हैं-

बच्चे क्यों काटते हैं?
बच्चे जब गुस्से में या फिर उनको किसी चीज की जिद होती है और वो नहीं मिलती है तो वो अपने गुस्से का इजहार आपको अपने दांतों से काटकर करते हैं। ये बच्चों के डवलपमेंट का हिस्सा है। इसे आप बच्चे के बुरे व्यवहार का हिस्सा नहीं है। करने का नहीं है। बच्चे को ये नहीं पता होता है कि उनके काटना सही नहीं होता है, ये दूसरे को नुकसान पहुंचाता है।
आपका बच्चा तब भी काटने लग जाता है, जब उसे दांत निकल रहे होते हैं, इससे उनके मसूढ़ों को अच्छा फील होता है। जब बच्चे भूखे होते हैं, या फिर उनको कुछ चाहिए होता है और पेरेंट्स बिजी होते हैं, तब भी बच्चों में काटने की प्रवृत्ति हो जाती है।
आप अपने प्यारे बच्चे जो मासूम और टेंशन फ्री होते हैं, उनको किसी तरह की डांट से फिर मारकर समझाने के बजाए और भी कई सारे रास्ते हैं जिससे वो अपनी इस आदत से छुटकारा पा लेते हैं।

जब मेरा बच्चा काटता है तो आपको क्या करना चाहिए-
काटने के वक्त गुस्सा ना करें-
जब आपका बच्चा आवेग में आकर आपको अपने दांतों से काटे तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप उस वक्त बिल्कुल शांत रहें और गुस्सा बच्चे पर ना दिखाएं। जब बच्चे को ये पता चलेगा कि उसके काटने से आपकी तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं मिल रहा है तो वो धीरे-धीरे अपनी इस आदत में सुधार लाना शुरू कर देते हैं। इसके साथ ही आप बच्चे को बताएं कि उसके दांत काटना गलत होता है, आप उसको बाद में समझाएं।
अपने बच्चे को स्थिति से दूर करें
कई बार ऐसा होता है कि आपके बच्चे को दांत काटने की आदत नहीं होती है, लेकिन वो दूसरे बच्चे को देखकर ऐसा करने लग जाता है। आपको बच्चे दूसरे के गुस्से, नाराजगी या फिर उसको तंग करने पर भी बच्चा आक्रामक हो जाता है। लेकिन जब बच्चा शांत हो जाएं तब आप उससे अकेले में इस बारें में बात करें कि उससे दांत काटने की जरूरत क्यों हुई। इस वक्त आपको उसकी बातें गौर से सुननी चाहिए और सुनने के बाद प्यार से इसके नतीजों के बारें में समझाना चाहिए।
उसे बताएं कि ये गलत काम है और इससे दर्द होता है-
आप अपने बच्चे को इस बारें में प्यार से समझाना शुरू करें कि दांत काटना गलत काम हैं और इससे काटने वाले को दर्द होता है। इसके साथ ही आपको ये भी समझाना शुरू करना होगा कि उसके दांत काटने से आप लोगों को लोग बुरा कहते हैं। इस तरह से वो समझेगा कि लोग उसके माता-पिता को गलत कहना शुरू कर रहे हैं तो इस आदत को कम करने लगेगा।
उसके गुस्से की वजह जानना शुरू करें-
आपको ये देखना होगा कि आपका बच्चा क्यों इतना ज्यादा एग्रेसिव हो जाता है, जिससे वो दांत काटता है। उसकी परेशानी को दूर करने का काम आपको करना है। उसकी समस्याओं जानें और समझें। जब समस्या का पता चल जाएगा तब आप उसको सॉल्व करने पर भी काम शुरू कर देंगे। इस तरह से बच्चे के व्यवहार को रोका जा सकता है



Click it and Unblock the Notifications
