Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Constipation in Baby : 3 दिन से बच्चे नहीं की पॉटी तो समझ लीजिए पेट में जमा हैं गंदगी, तुरंत करें ये काम
Constipation in Baby: बच्चों में कब्ज की समस्या बहुत कॉमन होती है। लेकिन कभी-कभी यह समस्या बहुत गंभीर हो जाती है। जिसकी वजह से माता-पिता परेशान हो जाते हैं। जब बच्चा लिक्विड डाइट से सॉलिड पर आ जाता है तो अमूमन बच्चे में यह समस्या देखने को मिलती है। बच्चों में यह समस्या ज्यादात्तर चॉकलेट, कुकीज और चिप्स खाने की वजह से होती है।
कई बार होता है कि बच्चे 3-5 दिन तक पॉटी नहीं जाते हैं इसकी वजह होती है बच्चे के पेट में मल जमा हो जाना। जिस वजह से उनका पेट दर्द होने लगता है। ऐसे में आनन-फानन में माता-पिता बच्चे को लेकर हॉस्पिटल भागते हैं। परेशान होने की बजाय आपको कुछ घरेलू उपाय अजमाने चाहिए।

आइए जानते हैं कैसे पता करें कि बच्चों के पेट में कब्ज जमा है। इन निशानियों से पहचाने-
इन लक्षणों से जानें
कब्ज की वजह से बच्चे परेशान रहते हैं। कब्ज का सबसे आम पहचान होती है बच्चों में पेट में लगातार दर्द रहना और टाइट पॉटी आना। अगर कब्ज पुराना यानी 3 से 5 दिन का समय ले लें तो बच्चे में परेशानी बढ़ सकती है।
- भूख में कमी
- पॉटी वाली जगह पर काटने या छिलने की समस्या।
-थोड़ा-थोड़ा पॉटी आना
- पहली मल निकालने में परेशानी
- पॉटी में सड़ी सी बदबू आना
- सूख-सूखा मल आना
किस वजह से होती है बच्चों में कब्ज
- बच्चों में कब्ज की सबसे बड़ी वजह होती है मैदा से बने बिस्किट। मैदा पेट में जाकर जमा हो जाता है और वो बाहर निकलने में समय लेता है।
- इसके अलावा कई पैरेंट्स बच्चों को सादे चावल खाने को दे देते हैं। अगर बच्चे की डाइट में सब्जी या दाल नहीं होगी तो फाइबर की कमी के वजह से बच्चे में कब्ज की शिकायत होगी।
- कब्ज की एक सबसे बड़ी वजह होती है बच्चों को कम पानी पिलाना। अक्सर पैरेंट्स बच्चे को दूध पिलाना तो नहीं भूलते हैं लेकिन पानी की तरफ ध्यान नहीं देते है। पानी की कमी की वजह से बच्चे में कब्ज की समस्या हो सकती है।
बच्चे को कब्ज से निजात दिलाने के लिए खिलाएं ये चीजें
- बच्चे की डाइट में दाल और सब्जियों को शामिल करें, फाइबर से भरपूर डाइट देने से बच्चो को कब्ज से राहत मिलती हैं।
-केला, अंजीर और आलूबुखारा जैसे फाइबर रिच फूड्स खिलाएं।
-खूब सारा पानी पिलाएं।
- बच्चे को दही खिलाएं।
- मौसमी फल खिलाएं
- बच्चे को घी खिलाएं
- अगर फिर भी बच्चा ठीक नहीं होता है तो उसे डॉक्टर की लिखी दवा दें।



Click it and Unblock the Notifications