Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
9वीं के छात्र की हार्टअटैक से हुई मौत, बच्चों में क्यों बढ़ रहा हैं दिल की बीमारियों का खतरा, जानें वजह
Heart Attack in Kids : लखनऊ में 9वीं कक्षा के छात्र की अचानक मौत हो गई। केमिस्ट्री की क्लास के दौरान छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि छात्र की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हाल ही में गुजरात में एक दर्दनाक मामला सामने आया, जब स्कूल में लंच के दौरान एक स्टूडेंट को सीढ़ियों पर हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।
इससे पहले इसी साल अप्रैल में तेलंगाना के एक गांव में 13 साल की बच्ची की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। युवाओं के बाद देश में बच्चों में बढ़ती दिल की बीमारियों से हर किसी को चिंता में डाल दिया है। आइए जानते हैं कि आखिरी क्यों बच्चों में बढ़ रहा हैं दिल की बीमारियों का खतरा?

क्यों बढ़ रहा है बच्चों में हार्ट अटैक का खतरा
छोटी उम्र में बच्चों को हार्ट अटैक की मुख्य वजह उनका लाइफस्टाइल है। आजकल बच्चों पर पढ़ाई प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। पढ़ाई में व्यस्त रहने की वजह से वो खेलकूद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। इसके अलावा मोबाइल में गेम खेलने की वजह से बच्चे आउटडोर एक्टिविटीज में समय नहीं निकाल पाते हैं। खाने में जंक और फास्टफूड का ज्यादा सेवन करना। और मां-बाप का बच्चों के सामने ही स्मोकिंग करना हार्ट अटैक के खतरे को पैदा करता है।
जब दिल में ब्लड की आपूर्ति नहीं हो पाती है तो हार्ट की मसल्स को नुकसान होता है। ऐसे में खून का थक्का जमता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है। जिस कारण हार्ट अटैक होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर बच्चों की स्किन या होठों के आसपास नीला निशान दिखे तो ऐसे में सावधान हो जाना चाहिए।
इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट भी एक वजह
डॉक्टरों के अनुसार इस उम्र में दिल का दौरा पड़ने या फेल होने की आशंका कम रहती है, लेकिन आनुवांशिक बीमारी इसका कारण जरूर बन सकती है। इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट नाम की दिल की बीमारी में मरीज की धड़कन तेज हो जाती है। चिकित्सीय भाषा में इसे इलेक्ट्रिकल इम्बैलेंस कहते हैं। इसमें भी मरीज की अचानक मौत हो सकती है। ऐसा अचानक व्यायाम या फिर ज्यादा मेहनत करने के समय ही होती है। दिल की जन्मजात बीमारियां, या कोई दूसरी समस्या भी जानलेवा हो सकती है।
बच्चों में हार्ट अटैक के लक्षण
- चक्कर आना,
- जोड़ों और छाती में दर्द
- शारीरिक एक्टिविटी न होना
- सांस फूलने की परेशानी
- थोड़ी सी एक्सरसाइज करते ही काफी पसीना आना
- जीभ का नीला पड़ना
- एक्सरसाइज के दौरान सीने में दर्द होना
- खाना खाने में परेशानी होना
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। Boldsky की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
