Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Condoms Vs pills : अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के लिए दोनों में से कौनसा मेथड बेहतर है?
Condoms Vs pills : अक्सर कपल अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने के लिए या तो कंडोम या गर्भनिरोधक गोलियां का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वो इस बात को लेकर बहुत ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं कि दोनों में से कौनसा मेथड ज्यादा इफेक्टिव होता है।
गर्भनिरोधक के लिए कुछ लोग पिल्स तो कुछ कंडोम पर निर्भर करते हैं। जहां पुरुष कंडोम 98% तो महिला कंडोम 95% प्रभावी होते हैं। वहीं अगर एक दिन भी पिल्स लेने में चूक हो जाए तो गर्भ ठहरने का खतरा बढ जाता है। ऐसे में जानते हैं कि अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए दोनों में से कौनसा मेथड बेहतर है?

कंडोम
कंडोम न सिर्फ अनचाही प्रेग्नेंसी से आपको बचाता है बल्कि यह यौन संचारित संक्रमणों (STI) या एड्स जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है। आप कंडोम को गर्भनिरोधक के दूसरे तरीके जैसे शुक्राणुनाशक गोली या डायाफ्राम के साथ इस्तेमाल करके कंडोम के इफेक्ट को बढा सकते हैं। कंडोम के फायदे तो है लेकिन कुछ नुकसान भी है। सबसे बड़ा खतरा यह रहता है कि अगर कंडोम सेक्स के दौरान लीक हो जाए, फट जाए या फिसल जाए तो प्रेग्नेंसी और इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।
गर्भनिरोधक गोलियां
गर्भनिरोधक गोली गर्भधारण को रोकने में काफी काम आती है लेकिन अगर एक दिन भी यह गोली लेने में चूक हो जाए, तो यह मेथड असरदायक नहीं होता है। वैसे गर्भनिरोधक गोलियां की कई सारे साइडइफेक्ट्स भी होते हैं जैसे - हार्मोनल चैंजेज, मतली, उल्टी, भी हो सकती है। सिर्फ इतना ही आपके पीरियड्स भी काफी प्रभावित होता है। गर्भनिरोधक गोलियां का नुकसान यह होता है कि पिल्स यौन संचारित रोगों (STI) से बचाव नहीं करती है।
दोनों में से क्या है बेहतर?
अगर गर्भ निरोधक गोलियां सही तरीके से और नियमित तौर पर ली जाए, तो गोलियां 99% तक प्रभावी हो सकती हैं, लेकिन वास्तविक प्रभावशीलता 91% के करीब होती है। मतलब हर साल गर्भनिरोधक गोली लेने वाली 100 में से लगभग 7 लोग गर्भवती हो जाती हैं। वैसे कंडोम गर्भ निरोधक का एक कारगर तरीका है जिसे ज्यादात्तर लोग इस्तेमाल में लेते हैं, अगर आप इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जानते हैं तो यह अनचाही प्रेग्नेंसी रोकने का एक कारगार तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
