Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Cranberry Juice in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में सूपरफूड से कम नही हैं क्रैनबेरी, कब और कितना पीना चाहिए?
Cranberry Juice in Pregnancy: क्रैनबेरी जूस यूटीआई के लिए एक पारंपरिक प्राकृतिक इलाज माना जाता है। लेकिन कई महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि गर्भावस्था के दौरान क्रैनबेरी का सेवन कर सकते है या नहीं? हालांकि कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान यूटीआई की समस्या से निपटने के लिए इस जूस का सेवन करती है।
ऐसे में कई महिलाएं जानना चाहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान क्रैनबेरी जूस पीने के क्या फायदे होते हैं और इसे किसे पीना चाहिए और कितनी मात्रा में पीना सेहत के लिए लाभदायक हैं? आइए इन्हीं सवालों के जवाब जानते हैं-

प्रेग्नेंसी में क्रैनबेरी का जूस पीना सेफ है?
कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि गर्भावस्था के दौरान क्रैनबेरी जूस पीना आपके और आपके बच्चे के लिए सुरक्षित है। प्रेग्नेंसी के तीनों ट्राइमेस्टर में आप इसका सेवन कर सकते हैं। क्रैनबेरी में विटामिन सी, विटामिन ई,
विटामिन K1, तांबा और मैंगनीज पाया जाता है।
दिल और दिमाग के लिए बेहतर
क्रैनबेरी का जूस गर्भावस्था के दौरान आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं। इन लाल बैरीज में पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्रेन बूस्टिंग और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने का काम करते हैं।
हाइड्रेड रखें
क्रैनबेरी का जूस पीने से बॉडी हाइड्रेड रहती है। यह शरीर में हाई फ्लूड की मात्रा को बनाए रखता है। जो प्रेग्नेंसी के दौरान मसल्स क्रैम्प से राहत दिलाता है।
कब्ज से राहत
गर्भावस्था के दौरान कब्ज और गैस की शिकायत सबसे कॉमन होती है। क्योंकि शरीर भोजन का पाचन तेजी से नहीं कर पाता है। क्रैनबेरी जूस में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। इसके सेवन से कब्ज नहीं होता है।
एसिड रिफ्लक्स की समस्या कम करें
एक रिसर्च में पता चला है कि एसिड रिफ्लक्स की समस्या होने पर इलाज के लिए क्रैनबेरी के जूस को पिया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज बैक्टीरिया एच. पाइलोरी को कम कर राहत पहुंचाता है। यह वो ही बैक्टीरिया है जो पेट में अल्सर की समस्या पैदा कर सकता है।
क्रैनबेरी जूस का कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए?
गर्भवती महिलाओं को बैलेंस्ड अमांउट में ही क्रैनबेरी जूस का सेवन करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान एक कप जूस या 100 ग्राम क्रैनबेरी से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस बारे में डॉक्टर से भी इसकी सलाह जरुर लें।
प्रेग्नेंसी में यूटीआई होने पर क्रैनबेरी जूस पीना चाहिए या नहीं?
क्रैनबेरी जूस यूटीआई यानी यूरिन इंफेक्शन का पारपांरिक इलाज है। गर्भावस्था या डिलीवरी के बाद भी महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट की चपेट में आ जाती है। क्रैनबेरी जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लैडर में मौजूद बैक्टीरिया को दूर कर संक्रमण की समस्या से बचाव करता है।
हालांकि, इससे आप यूटीआई का इलाज नहीं कर सकते हैं। यूटीआई होने पर ब्लैडर में इंफेक्शन फैलाने वाले बैक्टीरिया के खात्मे के लिए आपको एंटीबॉयोटिक की जरुरत पड़ेगी। वरना यह इंफेक्शन बढ़कर आपको किडनी इंफेक्शन दे सकता है। प्रेग्नेंसी में यूटीआई होने पर घरेलू उपचार के बजाय डॉक्टर से कंसल्ट करें।
क्रैनबेरी जूस पीने के नुकसान
- बहुत अधिक क्रैनबेरी या जूस का सेवन करने से दस्त या डायरिया की समस्या हो सकती है।
- क्रोनिक लीवर की समस्या, गैस्ट्राइटिस या पेट के अल्सर से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को क्रैनबेरी का सेवन करने से बचना चाहिए।
- अधिकांश क्रैनबेरी जूस में बड़ी मात्रा में चीनी या आर्टीफिर्शियल फ्लेवर के अलावा इनमें अन्य प्रकार के जूस मिलाए जाते हैं। प्रेग्नेंसी में डायबिटीज का खतरा टालने के लिए बिना मिठास मिलाए क्रैनबेरी जूस पिएं।
- क्रैनबेरी जूस यूटीआई को रोकने में मदद कर सकता है, लेकिन यह उसका इलाज नहीं करेगा। डॉक्टर यूटीआई के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं का कोर्स बताएगां जिससे ही आपको राहत मिलेगी।
- क्रैनबेरी जूस एसिडिक भी हो सकते हैं। जिसकी वजह से एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न की समस्या हो सकती है, जो गर्भावस्था के दौरान पहले से ही कॉमन समस्याएं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
