Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मियों में बच्चों के लिए आउटफिट्स आइडियाज, दिखेंगे कूल और स्टाइलिश
बच्चे भी बड़ों की तरह ही स्टाइलिश और कूल नजर आना चाहते हैं। हालांकि, आज के समय में उनके पास भी स्टाइलिंग के लिए ढेरों ऑप्शन अवेलेबल है। जब गर्मियां आती हैं तो ऐसे में उनके पास प्रिंट्स से लेकर कलर व आउटफिट स्टाइल को लेकर कई तरह के ऑप्शन होते हैं। जिनके जरिए आप अपने बच्चे के स्टाइल को बेहद खास व यूनिक बना सकते हैं।
जरूरी नहीं है कि आप अपने बच्चे को स्टाइलिश दिखाने के लिए उन्हें कोई हैवी आउटफिट ही पहनाएं। इस मौसम में आप उनके लुक में चेंज करने के लिए कपड़ों के पैटर्न व कलर कॉम्बिनेशन को भी खास बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही समर आउटफिट आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को सबसे अधिक स्टाइलिश दिखा सकते हैं-

चुनें सही फैब्रिक
जब भी आप बच्चों के लिए आउटफिट खरीदते हैं तो सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप कपड़े के फैब्रिक पर फोकस करें। इस मौसम में आप बच्चे के लिए कॉटन या लिनन आदि पर फोकस करें। ये फ़ैब्रिक सुपर सॉफ्ट, लाइटवेट हैं, जिससे बच्चे काफी कंफर्टेबल फील करते हैं। कभी भी ऐसे किसी आउटफिट को ना चुनें, जिसमें बच्चा अनकंफर्टेबल फील करें और उसकी स्किन पर रैशेज या खुजली आदि की समस्या हो।

शॉर्ट्स पहनाएं
समर में बच्चों को कूल लुक देने के लिए शॉर्ट्स का चयन करना काफी अच्छा विचार हो सकता है। डेनिम शॉर्ट्स तो लड़के व लड़की दोनों ही पहन सकते हैं। वहीं बॉय के लिए आप कॉटन शॉर्ट्स को सलेक्ट कर सकते हैं। इसे आप शॅर्ट या टी-शर्ट के साथ पेयर करके पहना सकते हैं। वहीं, कूल स्लिप-ऑन उनके लुक को कंप्लीट करेंगे। इसी तरह, गर्ल्स को रेडी करते समय आप शॉर्ट्स के साथ क्यूट टी-शर्ट को पेयर कर सकते हैं। आप चाहें तो उनके लिए शॉर्ट्स की जगह कैपरी पैंट्स का ऑप्शन भी सलेक्ट कर सकते हैं।

कलर्स पर दें ध्यान
जब आप समर में बच्चों को स्टाइल कर रहे हैं तो आपको कलर कॉम्बिनेशन का भी ख्याल रखना चाहिए। चूंकि, यह मौसम काफी गर्म होता है, इसलिए उनके लिए लाइट व ब्राइट कलर आउटफिट्स का ही चयन करें। आप उनके वार्डरोब में ब्राइट येलो से लेकर पेस्टल व व्हाइट आदि शेड्स को जगह दें। ये कलर्स ना केवल आपके बच्चे को अधिक स्टाइलिश दिखाते हैं, बल्कि बेहद ही कंफर्टेबल भी फील करवाते हैं। कभी भी बच्चों के लिए डार्क कलर ना चुनें। ये अधिक गर्मी सोखते हैं, जिससे आपका बच्चा काफी परेशान हो सकता है।

मिक्स एंड मैच आउटफिट
जब आप अपने बच्चों को स्टाइल कर रहे हैं तो ऐसे में आप उनके लुक के साथ एक्सपेरिमेंटल हो सकते हैं। बच्चों को तैयार करते समय आप अलग-अलग कलर से लेकर प्रिंट्स व पैटर्न को मिलाकर एक कूल लुक तैयार कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, एक प्रिंटेड टी-शर्ट को ड्रीमी टूटू स्कर्ट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इसी तरह, एक एथनिक छोटी कुर्ती को डेनिम या कैजुअल पैंट के साथ पहना जा सकता है।

एक्सेसरीज पर करें फोकस
बच्चों को स्टाइल करते समय अक्सर हम उनके आउटफिट पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन एक्सेसरीज की तरफ हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। जबकि कुछ एक्सेसरीज की मदद से आप उनके स्टाइल व लुक को कई गुना बेहतर बना सकते हैं। मसलन, अगर बच्चे बाहर जा रहे हैं तो ऐसे में आप उन्हें एक प्रिंटेड हैट या सनग्लॉस पहनने के लिए दे सकते हैं। ये सभी एक्सेसरीज उन्हें कूल लुक देंगी। साथ ही साथ, उनकी स्किन को गर्मी व धूप से भी बचाएंगी। इसी तरह, फुटवियर में कंफर्टेबल शूज काफी अच्छे लगेंगे। इन्हें स्कर्ट से लेकर शॉर्ट्स आदि के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
