Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
देबिना बनर्जी को फिर हुई ये बांझपन से जुड़ी बीमारी, सर्जरी की आई नौबत, जानें इसके लक्षण
Debina Bonnerjee Health Update : देबिना बनर्जी दो बच्चियों की मां बनने के बाद अक्सर अपने पेरेंटिंग और पर्सनल लाइफ के वजह से चर्चाओं में रहती है। अब देबिना बनर्जी अपनी तबीयत की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल एक्ट्रेस को एंडोमेट्रियोसिस हो गया है और एक्ट्रेस का दर्द से बुरा हाल है।
उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलासा किया है कुछ साल पहले एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी का पता चला था, जो ठीक हो गई थी और अब एक बार फिर से एक्ट्रेस इस बीमारी से जूझ रही हैं।

2 से 3 महीनें से दर्द झेल रही है एक्ट्रेस
देबीना बनर्जी अपने व्लॉग में कहती हैं, "एंडोमेट्रियोसिस ऐसी चीज है जो आपका पीछा नहीं छोड़ता है, एक छोटा सा ऑपरेशन होना है। उस ऑपरेशन के बाद, आप कुछ समय के लिए बेहतर महसूस करते हैं, लेकिन यह फिर से यह आपको हो जाता है। एक्ट्रेस ने तबीयत का हाल बताते हुए कहा कि दर्द फिर से वापस आ गया है और वह पिछले 2-3 महीनों से इसे महसूस कर रही है। अब यह बर्दाश्त के बाहर हो गया है। इसकी वजह से उन्हें घर पर रहने और आराम करने से डर लगता है, क्योंकि इससे उसे दर्द और अधिक महसूस होता है।
देबिना बनर्जी को ग्रेड 4 एंडोमेट्रियोसिस, जाने क्या होता है?
देबिना बनर्जी ने बताया कि इस समस्या से माहवारी के दौरान तेज दर्द होता है। पहले बच्चे के जन्म से कुछ साल पहले उन्हें पीरियड्स के दौरान दर्द होने लगा। उन्होंने बताया कि , "जब मेरे इन्फर्टिलिटी ट्रीटमेंट का इलाज शुरू हुआ, तो मुझे पता चला कि मुझे एंडोमेट्रियोसिस और एडेनोमायसिस है।
इस समस्या में यूट्रस (बच्चेदानी )की वॉल और यूट्रस के बाहर टिशुज असामान्य तरीके से बढ़ने लगता है। डॉक्टर ने बताया कि मुझे ग्रेड 4 एंडोमेट्रियोसिस और एडेनोमायसिस है। " फिर साल 2022 में देबीना ने IVF के जरिए बेटी लियाना को जन्म दिया था और इसकी के 7 महीने बाद उन्होंने दूसरी बेटी दिविशा को जन्म दिया था।
इस बीमारी के चपेट में 25 मिलियन महिलाएं
एक आंकड़े की मुताबिक भारत में तकरीबन 25 मिलियन महिलाएं एंडोमेट्रियोसिस का शिकार हैं। महिलाओं में यह बीमारी पीरियड्स, संबंध बनाते हुए, मल त्याग या पेशाब के दौरान गंभीर दर्द, क्रोनिक पेल्विक दर्द, पेट में सूजन, मतली, थकान और कभी-कभी तनाव, चिंता व बांझपन का कारण बनती है।
यह है एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण
एंडोमेट्रियोसिस का मुख्य लक्षण पेल्विक में होने वाला दर्द है। इसका दर्द अक्सर पीरियड्स के दौरान होता है। यह दर्द समय के साथ और भी बदतर हो सकता है।
• एंडोमेट्रियोसिस होने पर पेल्विकदर्द और ऐंठन पीरियड्स से पहले ही शुरू हो जाता है और यह कई दिनों तक बना रह सकता है। आपको पीठ के निचले हिस्से और पेट में दर्द भी हो सकता है।
• एंडोमेट्रियोसिस में सेक्स के दौरान या उसके बाद दर्द होता है।
• मलत्याग या पेशाब करते समय दर्द होना।
• पीरियड्स में बहुत हैवी ब्लीडिंग हो सकती है।
• अक्सर एंडोमेट्रियोसिस का पता इनफर्टिलिटी से जुड़े टेस्ट के दौरान ही चलता है।
• इसके अलावा, आपको थकान, दस्त, कब्ज, सूजन या मतली हो सकती है। ये लक्षण पीरियड्स से पहले या उसके दौरान अधिक आम हैं।
कई बार एंडोमेट्रियोसिस का कोई लक्षण नजर नहीं आता है। ऐसे में महिलाओं को अक्सर तब पता चलता है, जब वे गर्भवती नहीं हो पाती हैं या किसी अन्य कारण से सर्जरी करवाने के बाद।



Click it and Unblock the Notifications
