Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
प्रेग्नेंसी में हो रही हैं बोर, दीपिका पादुकोण की तरह हॉबी को रुटीन में शामिल कर सफर को बनाए मजेदार
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस वजह से एक्ट्रेस इन दिनों ब्रेक पर हैं। हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों समय बिताने के लिए एम्ब्रॉयडरी से अपना ध्यान भटका रही हैं। दीपिका ने अपनी इस हॉबी की झलक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं ज्यादा काम न करने की वजह से घर पर बैठी-बैठी बोर हो जाती है। शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के वजह से स्ट्रेस में भी आ जाती हैं। इस दौरान स्ट्रेस मैनेज करने के लिए प्रेगनेंट महिलाएं पेंटिंग, एम्ब्रॉयडरी और कुकिंग जैसी हॉबीज के जरिए प्रेगनेंसी जर्नी को बेहतर बना सकती हैं।

आप बहुत समय से कुछ नया सीखना चाहती थीं जिसे करने से आपको खुशी मिलती है तो प्रेग्नेंसी पीरियड में अपनी पसंदीदा हॉबी को पूरा करने पर ध्यान देकर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को बेहतर बना सकती हैं।
तनाव से राहत
अपनी हॉबीज को प्रेगनेंसी के दौरान करने से तनाव और चिंता कम करने में मदद मिलती है, जिससे मां और बच्चे दोनों के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
माइंडफुल और रिलेक्सेशन
नई हॉबीज ट्राय करने से प्रेगनेंसी के दौरान शांति और मानसिक स्पष्टता जैसी भावना को बढ़ावा मिलता है। दिमाग भी हर समय व्यस्त रहने से खुशी का अहसास होता है। इससे आपकी बॉडी और माइंड दोनों रिलैक्स महसूस करते हैं।
बच्चे के साथ जुड़ाव
कुछ हॉबीज जैसे कि प्रसवपूर्व योग या संगीत बजाना, गर्भवती माताओं को गर्भाशय में अपने बच्चों के साथ जुड़ने, गहरा संबंध बनाने और भावनात्मक जुड़ाव का अवसर देता है।
पॉजिटिव एनर्जी मिलती हैं
प्रेगनेंसी के दौरान नई हॉबीज सीखने से न सिर्फ आपका दिमाग एक दिशा में केंद्रित रहता है बल्कि महिलाओं को पॉजीटिव एनर्जी के साथ आत्म संतुष्टि की भावना महसूस होती है।
सामाजिक जुड़ाव
हॉबीज ग्रुप या क्लासेज ज्वॉइन करने से प्रेगनेंट महिलाओं को दूसरी महिलाओं से जुड़ने का मौका मिलता है। सोशल कनेक्शन बढ़ने से आपको बहुत सारी नई चीजें सीखने को मिलती हैं। जो आपकी प्रेगनेंसी को हैप्पी बनाने में मदद करती हैं।
इन हॉबीज को करें ट्राय
प्रेगनेंसी के दौरान आप पेंटिंग, गार्डनिंग, राइटिंग, एम्ब्रॉयडिंग, म्यूजिक, कुकिंग और योग जैसी एक्टिविटीज ट्राय कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
