Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल का रखा है ये क्यूट नाम, मतलब भी है बेहद खास
Deepika Padukone Daughter Name : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 ने बेटी को जन्म दिया था और अब दो महीने बाद दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी लाडली की पहली झलक दिखाते हुए फैंस के साथ बेटी का नाम का खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने बेटी के नाम का मतलब भी समझाया है।
एक्ट्रेस की बेटी को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और वह अब उन्होंने बेटी की पहली फोटो शेयर कर फैंस को दिवाली का गिफ्ट दिया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए यह बहुत ही खुशी का मौका है, क्योंकि दोनों ने अपनी बेटी के जन्म की खबर को साझा करने के बाद अब पहली बार सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की है।

इस तस्वीर में उनकी बेटी के नन्हे पैर दिखाई दे रहे हैं, जिससे फैंस के बीच खुशी और उत्सुकता का माहौल बन गया है। फोटो में दीपिका ने लाल रंग का खूबसूरत अटायर पहना हुआ है, जबकि उनकी बेटी ने प्यारा सा सलवार कमीज पहना है।
जब से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बने हैं उसके बाद पहली बार सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी बेटी के नन्हे पैर दिखाई दे रहे हैं, जिससे फैंस के बीच खुशी और उत्सुकता का माहौल बन गया है। फोटो में दीपिका ने लाल रंग का खूबसूरत अटायर पहना हुआ है, जबकि उनकी बेटी ने प्यारा सा सलवार कमीज पहना है।
इस तस्वीर ने फैंस के दिलों को छू लिया है, हालांकि दीपिका और उनकी बेटी का चेहरा अभी तक नहीं दिखाया गया है। रणवीर और दीपिका के प्रशंसक अब और भी बेसब्री से दोनों के परिवार के इस नए सदस्य की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे हैं।
यह नाम रखा है बेटी का और मतलब भी बताया
दीपिका पादुकोण ने बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। बताया है कि दुआ का मतलब- प्रार्थना। कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है। हमारा दिल प्यार और लोगों की कृतज्ञता से भरा हुआ है। दीपिका और रणवीर।'
'दुआ' उर्दू शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ किसी को पुकारना होता है। इसके अलावा इसका मतलब ईश्वर से की जाने वाली प्रार्थना, निवेदन, विनती और आह्वान होता है।



Click it and Unblock the Notifications