Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण ने पहनी पेंसिल हील्स, Pregnancy में हील्स पहन सकते हैं या नहीं?
Is It Safe To Wear High Heels During Pregnancy : दीपिका पादुकोण इस वक्त सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड कर रही हैं। वजह है एक्ट्रेस अपकमिंग मूवी 'कल्कि 2898 AD' के एक इवेंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। पूरे इवेंट के दौरान दीपिका ही छाई हुई थी। ब्लैक बॉडी-हगिंग आउटफिट में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था।
यहां दीपिका हाई पेंसिल हील्स में नजर आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया में लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। क्योंकि दीपिका को इस वक्त छठा महीना चल रहा है, ऐसे में इस वक्त हील पहनना सेहत के लिहाज से मां और शिशु के लिए सुरक्षित नहीं हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में हाई हील पहनने के नुकसान।

प्रेग्नेंसी में हाई हील पहनना चाहिए या नहीं?
गर्भवती को हाई हील्स पहनने से बचना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी पीरियड बढ़ने के साथ ही गर्भवती महिला का वजन भी बढ़ने लगता है। प्रेग्नेंसी में शरीर का ग्रेविटी सेंटर भी बदलता है। साथ ही लिगामेंट्स भी ढीले पड़ जाते हैं। ऐसे में हाई हील पहनना किसी रिस्क कम नहीं हैं। धक्का लगने के कारण गिरने का डर रहता है साथ ही पेट में चोट लगने से गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान पहुंचता है।
कौनसे महीने में नहीं पहनने चाहिए हील
जिन महिलाओं का प्रेग्नेंसी में तेजी से वजन बढ़ता है, उन्हें 5वें महीने से हील पहनना बंद कर देना चाहिए। वैसे तो यह एक सामान्य सी बात है कि इस दौरान हील पहनना सुरक्षित नहीं होता है। इसलिए गर्भावस्था में हील्स की जगह आरामदायक फ्लैट स्लीपर, सैंडल या शूज पहनना चाहिए। इससे आपको आराम तो मिलता है साथ ही तीसरी तिमाही में फिसलकर गिरने पर प्री मैच्योर डिलीवरी का खतरा भी रहता है।
हो सकते हैं ये नुकसान
हील्स पहनने के बाद गर्भवती महिला के हिप्स, पेल्विस , बैक और पैरों में दर्द हो सकता है। प्रेग्नेंसी आपकी बॉडी के नेचुरल अलाइनमेंट को प्रभावित करते हुए पीठ दर्द को बढ़ा देती है। ऐसे में हील्स पहनने से पीठ , घुटनों और टखनों के जॉइंट पर प्रेशर पड़ता है। इसके अलावा पॉश्चर में भी बदलाव हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
