Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
प्रेग्नेंसी में फिट रहने के लिए दीपिका करती हैं खूब मेहनत, ट्रेनर ने बताया एक्ट्रेस का वर्कआउट रूटीन
Deepika Padukone's Pregnancy Workout Routine : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आने वाले सितंबर में पैरेंट्स बन जाएंगे। हाल ही में दीपिका बेबी बंप के साथ नजर आई और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
प्रेग्नेंसी में भी दीपिका की टोंड बॉडी देख लोग उनके फिटनेस को लेकर भी खूब सवाल कर रहे हैं। अब सेलिब्रिटी ट्रेनर अंशुका परवानी ने खुलासा किया कि दीपिका गर्भावस्था के दौरान खुद को और बेबी को हेल्दी रखने के लिए किस तरह का वर्कआउट करना पसंद करती हैं।

ट्राइमेस्टर के हिसाब से वर्कआउट
अंशुका परवानी ने बताया कि हर ट्राइमेस्टर के हिसाब से अलग-अलग वर्कआउट होना जरूरी है। फर्स्ट ट्राइमेस्टर के दौरान एक्ट्रेस पर बिना किसी स्ट्रेस के उनके समग्र फिटनेस और सहनशक्ति को बनाए रखने पर फोकस किया गया था। जैसे-जैसे दीपिका सैकेंड ट्राइमेस्टर बढ़ने लगी तो उनके बढ़ते हुए बेबी बंप के हिसाब से वर्कआउट को अडजस्ट किया गया। इस दौरान फ्लेक्सिबल और सामान्य स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट पर ज्यादा फोकस किया गया।
अब थर्ड ट्राइमेस्टर तक दीपिका को लेबर और डिलीवरी के लिए तैयार करने के लिए वर्कआउट को उनके हिसाब से ट्यून किया जाएगा। दीपिका के ट्रेनर ने बताया कि ये वर्कआउट सेशन न सिर्फ दीपिका को सक्रिय रखते हैं बल्कि गर्भावस्था से जुड़ी असुविधाएं जैसे पीठ दर्द और सूजन को प्रबंधित करने में भी मदद करते हैं।
प्रीनेटल योग के फायदे
दीपिका पादुकोण की ट्रेनर ने बताया कि मॉम टू बी के वर्कआउट रूटीन में प्रीनेटल योग का कॉम्बिनेशन है। वो इसे लेकर काफी जुनूनी भी हो गई है। अंशुका परवानी, जिन्होंने दीपिका को फिल्म "गहराइयां" में योगा ट्रेनर के रूप में ट्रेन किया था और दीपिका को योगा से जुड़ी बारीकियां सिखाईं थी। अब गर्भावस्था के दौरान योगा उनके फिटनेस का बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है।
प्री-नेटल योग कई तरह से स्वास्थ्य को लाभ प्रदान करता है, जैसे बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाना, तनाव को कम करना और अच्छी नींद आना जैसे फायदे होते हैं इसके अलावा डिलीवरी के दौरान आवश्यक शक्ति और सहनशक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है। दीपिका के लिए, योग केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं बल्कि वो इसके जरिए खुद को मेंटली फिट भी रखती है। जो उन्हें अपने शरीर और अपने होने वाले बच्चे से जुड़ने के लिए एक शांत स्थान देता है।
परवानी ने दीपिका के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि "यह बहुत चुनौतीपूर्ण और अलग है क्योंकि यह एक्ट्रेस की फर्स्ट प्रेग्नेंसी है, इसलिए वह अपने शरीर के बारे में भी सीख रही है और हम हर ट्राइमेस्टर के साथ आगे बढ़ रहे है। तो ऐसा लगता है कि हम लगभग एक साथ इस जर्नी पर निकले हैं।"



Click it and Unblock the Notifications
