Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Delhi के 9 स्कूलों को मिली Bomb Threat से मचा हड़कंप, पेरेंट्स-स्टूडेंट घबराएं नहीं; अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स
Delhi School Bomb Threat: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सादिक नगर से लेकर रोहिणी और दिल्ली कैंट तक, स्कूलों को मिले इन धमकी भरे कॉल्स और ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करा लिया गया है और दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड व बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ये कॉल्स 'होक्स' (फर्जी) हो सकती हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी मुस्तैदी बरत रहा है और अभिभावकों से पैनिक न होने की अपील की है।
जब भी ऐसी कोई धमकी मिलती है तो पेरेंट्स से लेकर स्टुडेंट तक पैनिक हो जाते हैं और ऐसे में भगदड़ और चोट लगने जैसे हादसे अधिक हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि टीचर, पेरेंट्स और स्टुडेंट्स तक को सेफ्टी टिप्स फॉलो करने चाहिए जो हम नीचे बताने जा रहे हैं। साथ ही ये भी जान लेते हैं कि कौन-कौन से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह एक बार फिर बम की धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों और हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्थित 9 प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरी दिल्ली पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जान लें कि वो कौन-कौन से स्कूल हैं जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट)
केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी - NFC)
बाल भारती स्कूल (रोहिणी)
द इंडियन स्कूल (सादिक नगर)
एयर फ़ोर्स स्कूल (लोधी रोड और सुब्रतो पार्क)
केआर मंगलम स्कूल
वेदव्यास इंटरनेशनल/वेदांत स्कूल (रोहिणी)
डीटीए स्कूल (INA)
सीएम श्री स्कूल (रोहिणी)
अभिभावकों (Parents) के लिए जरूरी गाइडलाइन
अगर आपका बच्चा स्कूल में है या आपको ऐसी कोई खबर मिली है, तो कृपया नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखें-
- पैनिक न करें: सबसे पहले खुद को शांत रखें। घबराहट में उठाया गया कदम स्थिति को और बिगाड़ सकता है।
- आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें: सोशल मीडिया या व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर भरोसा करने के बजाय स्कूल प्रशासन या दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार करें।
- स्कूल के निर्देशों का पालन करें: यदि स्कूल ने बच्चों को लेने के लिए बुलाया है, तो वहां शांति से पहुंचें और भीड़ न लगाएं ताकि सुरक्षा जांच में बाधा न आए।
- फोन लाइन्स जाम न करें: स्कूल के लैंडलाइन पर बार-बार फोन करने से बचें, क्योंकि वे लाइन्स आपातकालीन सेवाओं के लिए जरूरी हो सकती हैं।
छात्रों (Students) के लिए सेफ्टी टिप्स
अगर स्टुडेंट्स स्कूल परिसर के भीतर हैं और ऐसी स्थिति पैदा होती है, तो घबराने के बजाए नीचे बताए गए नियमों का पालन करें और किसी अनहोनी से बचें-
- शिक्षक की बात सुनें: क्लास टीचर या स्कूल स्टाफ जो भी निर्देश दें, उनका पालन करें।
- शांति से बाहर निकलें: शोर न मचाएं और न ही दौड़ें। कतार में लगकर सुरक्षित असेंबली पॉइंट तक या जहां पहुंचने के लिए बताया गया है वहां पहुंचें।
- संदिग्ध वस्तु को न छुएं: अगर आपको कोई लावारिस बैग, टिफिन या कोई भी अजीब चीज दिखे, तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत अपने टीचर को बताएं।
- अफवाह न फैलाएं: अपने साथियों के बीच डरावनी बातें न करें, बल्कि एक-दूसरे का ढांढस बंधाएं।
स्कूल प्रशासन के लिए प्रोटोकॉल
तुरंत सूचना: धमकी मिलते ही स्थानीय पुलिस और पीसीआर को सूचित करें।
एंट्री-एग्जिट कंट्रोल: स्कूल के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दें और अनजान या संदिग्ध व्यक्ति को अंदर न आने दें।
सीसीटीवी फुटेज: पिछले 24 घंटों की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखें और पुलिस को सौंपें।



Click it and Unblock the Notifications
