Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Baby Clothes Washing Tips : न्यू बॉर्न बेबीज के कपड़े धोते हुए न करें गलतियां, जानें सही तरीका
घर में जब कोई नन्हा मेहमान आता है। हर कोई उसकी देखभाल में लग जाता है और हर छोटी सी छोटी चीजों का खास ख्याल रखा जाता है। न्यू बोर्न बेबी की स्किन बहुत ही सेंसेटिव होती है। छोटी सी गलती उनके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जहां हम उनकी सेहत और स्किन को लेकर बहुत सावधानी बरतते हैं वैसे ही बच्चों की स्किन के साथ-साथ उनके पहने जाने वाले कपड़ों को धोते हुए भी बहुत ध्यान रखने की जरुरत होती है।
हालांकि कई महिलाओं का इस ओर ध्यान नहीं जाता। वह छोटे बच्चों के कपड़े अन्य कपड़ों के साथ ही मशीन में हार्श डिटर्जेंट से धो देती है। बार-बार इस तरह वॉश करने से उनके कपड़े हार्श हो जाते हैं जो बच्चों की स्किन में जलन और इरिटेशन की वजह बनती हैं। कई बार डिटरर्जेंट में मौजूद केमिकल कपड़ों में ही रह जाते हैं। बच्चे खेलते हुए कपड़ों को मुंह में भी डाल देते है जिसकी वजह से खतरनाक केमिकल उनके मुंह में जाने का डर रहता है।

न्यू बोर्न बेबी के कपड़े धोते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। आइए जानते हैं कि बच्चों के कपड़े धोते हुए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
ठंडे पानी से न धोएं कपड़े
बच्चे के कपड़ों को वॉश करते हुए हमेशा ठंडा पानी ही इस्तेमाल में लें। बच्चों के कपड़े बेहद नाजुक होते हैं। गर्म पानी की वजह से कपड़ों की सिकुड़न का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि आप ठंडे पानी का उपयोग करें क्योंकि यह कपड़े के फैब्रिक को डैमेज नहीं करता है। इसके अलावा आपके बच्चे के कपड़ों की क्वॉलिटी डैमेज नहीं होती है। ठंडे पानी में सिकुड़ते नहीं हैं।
डिटरर्जेंट चुनते हुए रखें ध्यान
न्यू बॉर्न बेबी के कपड़े धोते समय कभी भी हार्श डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। बच्चो के कपड़े धोने के लिए मार्केट में कई सारे माइल्ड डिटरर्जेंट मिलते हैं। ध्यान रखें कि बच्चे की स्किन प्रॉडक्ट की तरह ही कपड़े धोने के लिए भी माइल्ड चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। वरना हार्श केमिकल की वजह से बेबीज की स्किन में जलन, चकत्ते और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अलग सी टोकरी बनाए
बच्चों के कपड़ों को रखने के लिए अलग टोकरी बनाए। बच्चों के कपड़ों को अन्य कपड़ों के साथ मिलाने से बचें। अलग करने से ना सिर्फ आप उनके कपड़ों माइल्ड डिटर्जेंट से धो पाएंगी। साथ ही दूसरे किसी व्यक्ति के कपड़ों का कलर भी बच्चे के कपड़ों पर नहीं चढ़ेगा।
डिटर्जेंट के साथ प्रयोग न करें
बार-बार अलग-अलग डिटर्जेंट के साथ प्रयोग करने के बजाय, आपको लंबे समय तक एक ही बेबी लॉन्ड्री डिटर्जेंट का उपयोग करते रहना का प्रयास करना चाहिए। अगर यह आपके बच्चे की स्किन पर सूट हो रहा है, तो आपको बच्चों के कपड़े धोने का डिटर्जेंट केवल तभी बदलना चाहिए अगर आपको इसके कोई नेगेटिव इफेक्ट देखने को मिले हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- अपनी वॉशिंग मशीन को ओवरलोड करने से बचें क्योंकि इससे कपड़ों की गुणवत्ता प्रभावित होती है और कपड़े भी साफ नहीं होते हैं। कोशिश करें कि बच्चे के कपड़े हाथों से ही धोएं।
- बच्चों के कपड़ों को संक्रमित कपड़ों या परिवार के अन्य कपड़ों के साथ मिलाने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
