Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
सेक्स के दौरान हिप्स के नीचे तकिया लगाने से जल्दी प्रेग्नेंट हो जाते हैं, जानें कितना काम करता है ये तरी
Pillow Under Hips to Conceive: अगर आप काफी लंबे समय से प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं, लेकिन हर बार आपको निराशा ही हाथ लगती है, तो आपको ये ट्रिक अजमानी चाहिए। सेक्स के तुरंत बाद या दौरान अपने हिप्स के नीचे तकिये रखने चाहिए।
कुछ अध्ययनों में भी यह बात सामने आई है कि कूल्हों के नीचे तकिया रखने से कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कंसीव करने की इसी धारणा के पीछे छिपी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं।

कैसे गर्भवती होने के लिए हिप्स के नीचे तकिया रखें?
कंसीव करने की प्लानिंग कर रहें कपल्स मानते हैं कि सेक्स के बाद हिप्स को एक तकिये से ऊपर उठाने से गर्भधारण के अवसर बढ़ सकते हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि हिप्स को उठाने से शुक्राणु सर्विक्स की ओर जाने में मदद मिलती है और गर्भाधान की संभावना बढ़ सकती है।
क्या है इसके पीछे लॉजिक
इस तरीके से स्पर्म को फैलोपियन ट्यूब तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। ऐसे में एग ओवुलेशन के बाद भी फर्टिलाइज हो सकता है। प्रजनन मार्ग में स्पर्म 3 से 5 दिन तक जिंदा रहता है। इस समय ओवुलेशन हो तो प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ सकती है। जितनी देर तक हो सके, इस पोजीशन में रहें। आप इसमें 30 मिनट तक भी रह सकती हैं।
हालांकि, कंसीव करने को लेकर आप पूरी तरह से इस तरीके पर निर्भर न रहें क्योंकि अध्ययनों में बहुत कम लोगों को ही इससे फायदा हुआ है।
डॉक्टर क्या कहते है?
एक्सपर्ट की माने तो कंसीव करने के लिए सेक्स के तुरंत बाद पैर ऊपर उठाकर रखने या कूल्हों के नीचे तकिया रखने से कोई मदद नहीं मिलती है।
योनि के म्यूकोसा के अंदर कई फोल्ड्स होते हैं जिसमें स्पर्म फंस जाता है। इसलिए पैर ऊंचे उठाने या हिप्स के नीचे तकिया रखने से भी कंसीव करने में मदद नहीं मिलती है। कंसीव करने के लिए किसी भी ट्रिक को आजमाने में बुराई ही क्या है। वैसे भी इस तरीके से आपको कोई नुकसान तो होगा नहीं, इसलिए ट्राई कर के ही देख लें।
वहीं हेल्थ वेबसाइट 'हेल्थलाइन' के अनुसार सेक्स के तुरंत बाद हिप्स के नीचे तकिया रखने से, स्पर्म को सही दिशा में जाने में मदद मिलती है और गर्भधारण में मदद मिलती है।
आपके गर्भधारण की संभावना कई बातों पर निर्भर करती है। ऐसे कुछ ही मामले हैं जिनमें अध्ययनों ने साबित किया है कि यह ट्रिक सचमुच काम करती है। इसलिए इसकी असफलता का असर खुद पर पड़ने देने से बचें। किसी भी तरह से, उपचार के लिए अपने विकल्पों पर चर्चा करने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करना सबसे अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
