Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
डबल कंडोम पहनने से टल जाता हैं अनचाही प्रेगनेंसी का खतरा, जानें कितना सही है ये तरीका
सेफ सेक्स के लिए कंडोम का इस्तेमाल करना सही माना जाता है। कंडोम न सिर्फ अनचाही प्रेगनेंसी के खतरे को टालता है, बल्कि खतरनाक सेक्सुअल डिसीस और इंफेक्शन से भी बचाता है। हां, लेकिन आज भी कई लोगों को कंडोम के इस्तेमाल की सही जानकारी नहीं हैं।
क्योंकि कई लोग अपने मनचाहे तरीके से इसे यूज करते हैं। एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए लोग डबल कंडोम यूज करने से भी नहीं चूकते हैं । क्या आप भी एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन के नाम पर डबल कंडोम का इस्तेमाल करते हैं? आइए जानते हैं एक साथ दो कंडोम पहनना सही है या नहीं।

कंडोम फट सकता है
कई लोगों को लगता है डबल कंडोम एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन देता है, लेकिन एक के ऊपर एक कंडोम लगाने से सेक्स के दौरान घर्षण से इसके फटने का खतरा रहता है। जिससे प्रेगनेंसी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा एक कंडोम के ऊपर दूसरे कंडोम से सही से फिटिंग नहीं बैठती है, ऐसा करने से लीकेज का खतरा कम होने के बजाय बढ़ सकता है।
एक ही कंडोम है फायदेमंद
अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित संक्रमण (STI)के खतरे को टालने के लिए दो कंडोम की जरुरत ही नहीं हैं। एक कंडोम के इस्तेमाल से भी इन खतरों को टाला जा सकता है।
क्या कंडोम को धोकर इस्तेमाल करना सही?
आप यकीन नहीं करेंगे कई लोग कंडोम को धोकर रियूज में लेते हैं। ऐसे करने से कंडोम की प्रभावशीलता खत्म हो जाती है और ये सेक्सुअल इंफेक्शन जैसी परेशानी का कारण बन सकता है। क्योंकि एक कंडोम सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल में लिया जा सकता है। कंडोम को धोने से लुब्रिकेशन खत्म हो जाती है और ये अंदर फंस सकती है।
गर्भ निरोधक का सबसे आसान उपाय
कंडोम सबसे आसान और ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाले गर्भनिरोधकों में एक है। इसका डिज़ाइन ऐसा बनाया गया है जिसमें सीमन के स्टोर करने के लिए जगह मिलती है और महिला पार्टनर के शरीर में स्पर्म पहुंचने का खतरा नहीं रहता है। ये अनचाहे गर्भ से मुक्ति देता है।



Click it and Unblock the Notifications
