Latest Updates
-
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें
Right Age For Mundan: बच्चे के जन्म के बाद परिवार में कई तरह के रीति-रिवाज और संस्कार किए जाते हैं। हिंदू धर्म में इन्हीं में से एक है मुंडन संस्कार, जिसे चूड़ाकर्म संस्कार भी कहा जाता है। इसे लेकर माता-पिता के मन में सबसे आम सवाल रहता है कि बच्चे के बाल आखिर किस उम्र में उतरवाने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं में जन्म के समय सिर पर मौजूद बालों को पिछले जन्म से जुड़ा माना जाता है और मुंडन को नए जीवन की शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि जन्म के बाल हटाने के बाद बच्चे के बाल ज्यादा घने, मोटे और बराबर आते हैं। हालांकि विज्ञान की नजर से यह बात एक मिथक मानी जाती है। हाल ही में पीडियाट्रिशियन डॉ संतोष यादव ने एक इंस्टाग्रां वीडियो के जरिए मुंडन कराने की सही उम्र और बाल उतरवाने के बाद बच्चे की देखभाल को लेकर जानकारी दी है। आइए, जानते हैं बच्चे का मुंडन किस उम्र में कराना ठीक रहता है और बाल उतरवाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए -

मुंडन किस उम्र में कराना चाहिए?
डॉक्टर संतोष यादव बताते हैं कि उन्होंने मुंडन की सही उम्र जानने के लिए कई किताबों में जानकारी देखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कहीं भी इसकी कोई तय उम्र नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोल किया और लोगों से पूछा कि उन्होंने अपने बच्चे का मुंडन किस उम्र में कराया था।
इस पोल में 15 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने 6 महीने से पहले बच्चे का मुंडन कराया। वहीं 27 प्रतिशत ने 6 से 12 महीने के बीच, 28 प्रतिशत ने 12 से 18 महीने के बीच और 30 प्रतिशत लोगों ने 18 महीने के बाद मुंडन कराया। डॉक्टर के मुताबिक, मुंडन मुख्य रूप से सांस्कृतिक मान्यताओं से जुड़ा संस्कार है। मान्यता है कि जन्म के बाल हटाने के बाद बच्चे के जीवन की नई शुरुआत होती है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि मुंडन के बाद बाल अच्छे आते हैं, लेकिन डॉक्टर के अनुसार यह एक मिथक है।
क्या मुंडन कराने से बच्चे को कोई परेशानी हो सकती है?
बच्चे का सिर काफी नाजुक होता है और मुंडन के दौरान ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से माता-पिता को बच्चे को चोट लगने की चिंता रहती है। डॉक्टर संतोष यादव ने बताया कि 15 साल की प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने मुंडन के बाद बच्चों में एक ही तरह की परेशानी देखी है, वह है बाल उतारते समय सिर पर कट लग जाना।
मुंडन के बाद बच्चे के सिर पर क्या लगाएं?
डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, मुंडन के तुरंत बाद बच्चे के पूरे सिर पर चंदन लगाया जा सकता है, जिससे सिर को ठंडक मिले। अगर बाल उतारते समय कहीं कट लग जाए तो उस जगह पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए।
किस उम्र में करवाएं बच्चे का मुंडन?
डॉक्टर संतोष यादव के अनुसार, मुंडन की कोई एक तय उम्र बताने के बजाय इसे परिवार अपनी सांस्कृतिक मान्यता और परंपरा के हिसाब से करा सकता है। बस मुंडन कराने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। बच्चे के बाल उतारने वाला व्यक्ति अनुभवी हो और किसी तरह की चोट लगने की स्थिति के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम अपने पास जरूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
